रांची : ओडिशा के सुंदरगढ जिले में झारखंड की एक महिला माओवादी ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। उस पर एक लाख रुपए का इनाम था.
Advertisement
झारखंड की महिला माओवादी ने किया ओडिशा में आत्मसमर्पण
रांची : ओडिशा के सुंदरगढ जिले में झारखंड की एक महिला माओवादी ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। उस पर एक लाख रुपए का इनाम था. पुलिस ने बताया कि इस महिला माओवादी का नाम पालो होन्हांगा (42) है और वह झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में चोटानगर थानाक्षेत्र के बलीबा गांव की रहने […]
पुलिस ने बताया कि इस महिला माओवादी का नाम पालो होन्हांगा (42) है और वह झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में चोटानगर थानाक्षेत्र के बलीबा गांव की रहने वाली है. पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2012 में ही प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) में शामिल हुई थी और अगले ही साल वह सशस्त्र कैडर बन गयी। ओडिशा में पालो के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है बलिक झारखंड में उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं.
पुलिस के मुताबिक उसकी बेटी उससे पहले इस संगठन से जुडी थी और उसने सितंबर, 2015 में राउरकेला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था. राउरकेला के पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने कहा, ‘‘उसकी बेटी के आत्मसमर्पण से पालो को समझ में आ गया कि सशस्त्र संघर्ष से कुछ हासिल नहीं किय जा सकता.”
उन्होंने बताया कि ओडिशा की आकर्षक एवं सुरक्षित आत्मसमर्पण नीति के चलते समीप के राज्यों के माओवादी यहां आत्मसमर्पण करते हैं. पालो ने बताया कि माओवादी नेताओं ने उसके इस संगठन में जाने के दौरान जो वादा किया और उसे जो हकीकत नजर आयी, उसमें बडा फर्क है. शीर्ष नेतृत्व संघर्ष के नाम पर शोषण करता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement