Advertisement
आदिवासी महोत्सव में झारखंडी कलाकारों की धूम
झारखंड के लोक कलाकारों के सात समूहों ने एक के बाद एक प्रस्तुति देकर मोहा मन 3000 आदिवासी कलाकार अपने-अपने राज्यों की कलाकृति का प्रदर्शन कर रहे हैं रांची : नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में बुधवार को झारखंडी कलाकारों की धूम रही. उत्सव के दूसरे दिन झारखंड […]
झारखंड के लोक कलाकारों के सात समूहों ने एक के बाद एक प्रस्तुति देकर मोहा मन
3000 आदिवासी कलाकार अपने-अपने राज्यों की कलाकृति का प्रदर्शन कर रहे हैं
रांची : नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में बुधवार को झारखंडी कलाकारों की धूम रही. उत्सव के दूसरे दिन झारखंड के लोक नृत्य व संगीत मर्दाना झूमर,पायका, छऊ, करसा, नागपुरी, संताली, खड़िया मुंडारी आदि पेश किये गये.
झारखंड के लोक कलाकारों के सात समूह ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी. इधर, उत्सव में लगाये गये झारखंड के स्टाॅल पर उपलब्ध टेराकोटा से बनी समाग्री, लाह की चूड़ियां, जूट से बनी सामग्री, बांस की कलाकृति, तसर के वस्त्र, होड़ोपैथी की दवा आदि भी पसंद किये गये. उत्सव में देश भर से आये 3000 आदिवासी कलाकार अपने-अपने राज्यों की कलाकृति का प्रदर्शन कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement