रांची नयी दिल्ली 12453 राजधानी एक्सप्रेस दो अक्तूबर से बरकाकाना में रुकेगी. रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस शाम 6.55 में रांची पहुंचेगी अौर 7.10 में खुलेगी. वापसी में गरीब रथ 08.40 में पहुंचेगी अौर 08.45 में खुलेगी. रांची जयनगर एक्सप्रेस झाझा में भी रुकेगी. राउरकेला-हटिया जम्मूतवी एक्सप्रेस रांची से 3.35 की जगह अब 3.05 में खुलेगी . रांची-चोपन एक्सप्रेस 15 मिनट पहले प्रात: 7.40 में खुलेगी. नयी-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया गोमो अब 9.10 की बजाय नौ बजे आयेगी. वाया बरकाकाना राजधानी 15 मिनट पहले 10.30 बजे रांची आयेगी. दिल्ली रांची गरीब रथ एक्सप्रेस बीस मिनट पहले 10.20 में आयेगी.
Advertisement
कल से शाम में रवाना होगी वनांचल एक्सप्रेस
रांची. रेलवे की अोर से शनिवार से नयी समय सारिणी लागू हो जायेगी. इसमें रांची से खुलनेवाली कई ट्रेनों को नया ठहराव दिया गया है. रांची वनांचल एक्सप्रेस के समय में फेरबदल की गयी है. अब यह दोपहर 2.45 बजे के बदले शाम सवा सात बजे खुलेगी. उसी तरह भागलपुर से खुलनेवाली 13404 वनांचल एक्सप्रेस […]
रांची. रेलवे की अोर से शनिवार से नयी समय सारिणी लागू हो जायेगी. इसमें रांची से खुलनेवाली कई ट्रेनों को नया ठहराव दिया गया है. रांची वनांचल एक्सप्रेस के समय में फेरबदल की गयी है. अब यह दोपहर 2.45 बजे के बदले शाम सवा सात बजे खुलेगी. उसी तरह भागलपुर से खुलनेवाली 13404 वनांचल एक्सप्रेस अगले दिन प्रात: 8.40 बजे रांची पहुंचेगी.
रांची नयी दिल्ली 12453 राजधानी एक्सप्रेस दो अक्तूबर से बरकाकाना में रुकेगी. रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस शाम 6.55 में रांची पहुंचेगी अौर 7.10 में खुलेगी. वापसी में गरीब रथ 08.40 में पहुंचेगी अौर 08.45 में खुलेगी. रांची जयनगर एक्सप्रेस झाझा में भी रुकेगी. राउरकेला-हटिया जम्मूतवी एक्सप्रेस रांची से 3.35 की जगह अब 3.05 में खुलेगी . रांची-चोपन एक्सप्रेस 15 मिनट पहले प्रात: 7.40 में खुलेगी. नयी-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया गोमो अब 9.10 की बजाय नौ बजे आयेगी. वाया बरकाकाना राजधानी 15 मिनट पहले 10.30 बजे रांची आयेगी. दिल्ली रांची गरीब रथ एक्सप्रेस बीस मिनट पहले 10.20 में आयेगी.
हावड़ा-रांची इंटरसिटी वाया टाटा 15 मिनट लेट से 11.15 में रांची आयेगी. पुरी हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 15 मिनट पहले 11.05 में हटिया आयेगी. आसनसोल रांची मेमू 25 मिनट लेट से 11.45 में रांची आयेगी. टाटानगर-हटिया पैसेंजर अब रांची में 10 मिनट के लिए ही रुकेगी. यह ट्रेन 11.10 में खुल जायेगी. भुवनेश्वर नयी दिल्ली व भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव गोमो में दिया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement