18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चार को पदभार ग्रहण करेंगे लक्ष्मण गिलुवा

रांची: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चार सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. इसको लेकर प्रदेश कार्यालय के समक्ष दिन के 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. यह निर्णय मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की संबंध में […]

रांची: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चार सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. इसको लेकर प्रदेश कार्यालय के समक्ष दिन के 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. यह निर्णय मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया.

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए महापुरुषों व नेताओं के होर्डिंग्स लगाये जाने का निर्णय लिया गया.

प्रदेश मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के पदभार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद पीएन सिंह, सुनील सिंह, निशिकांत दुबे, रामटहल चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, ताला मरांडी, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, दुखा भगत, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा सहित विधायकों, कार्य समिति के सदस्य, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोरचों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश, ब्रजमोहन राम, सीमा शर्मा, मंजु रानी, बालमुकुंद सहाय, आशा लकड़ा आदि मौजूद थे.
अर्जुन मुंडा से मिले
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास पर मुलाकात की. श्री गिलुवा दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे श्री मुंडा से मिलने पहुंचे. यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें