Advertisement
सरकार को नहीं लूटने देंगे गरीबों की जमीन : सहाय
रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बड़कागांव में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है़ सरकार को गरीबों की जमीन लूटने नहीं देंगे़ श्री सहाय ने कहा कि 11 अगस्त को बड़कागांव में प्रस्तावित सत्याग्रह था़. विपक्ष के नेता गरीब रैयतों के पक्ष में बड़कागांव पहुंचे […]
रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बड़कागांव में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है़ सरकार को गरीबों की जमीन लूटने नहीं देंगे़ श्री सहाय ने कहा कि 11 अगस्त को बड़कागांव में प्रस्तावित सत्याग्रह था़.
विपक्ष के नेता गरीब रैयतों के पक्ष में बड़कागांव पहुंचे थे, लेकिन खनन क्षेत्र से पहले ही नेताओं को रोक कर रैयतों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया़ सरकार के इस रवैये का विपक्ष जवाब देगा़ 12 अगस्त से राज्य भर में विपक्षी दल अपने-अपने स्तर से विरोध प्रदर्शन करेंगे़ श्री सहाय ने कहा कि पिछले दिनों वह विपक्षी नेताओं के साथ बड़कागांव गये थे़ प्रशासन ने कहा था कि 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत जमीन का अधिग्रहण होगा, लेकिन सरकार कानून का पालन नहीं करना चाहती है़ रघुवर सरकार झूठे वादे कर रही है़.
गरीबों की बात नहीं सुन रही सरकार : योगेंद्र साव
पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने कहा कि बड़कागांव में गरीब रैयतों की बात सरकार नहीं सुनना चाहती है़ वहां कानून का पालन नहीं हो रहा है़ गरीबों की बात करने वालों पर सरकार लाठी-डंडा बरसा रही है़
गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन
बड़कागांव में विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार की देर शाम झाविमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे़ झाविमो और कांग्रेस ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका़ मौके पर झाविमो नेता राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि यह सरकार आंदोलनकारियों की आवाज बलपूर्वक दबा रही है़ बड़कागांव में सरकार कॉरपोरेट एजेंडा चला रही है़ विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर एकजुट है़ं युवा कांग्रेस के राजेश सिन्हा ने कहा कि जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी़ सरकार आंदोलन को कुचलने के लिए प्रशासन को खुली छूट दे रखी है़ विरोध प्रदर्शन में झाविमो के जीतेंद्र वर्मा, जीवेश सिंह सोलंकी, उत्तम यादव, राजेश सिन्हा सहित कई लोग शामिल हुए़.
गिरफ्तारी निंदनीय
माकपा और भाकपा ने हजारीबाग के चिरूडीह में विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए रघुवर सरकार द्वारा लोकतांत्रिक गतिविधियों पर लगातार हमले करने की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है. भाकपा के राज्य सचिव केडी सिंह तथा माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रकाश विप्लव ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि लोकतंत्र में जनतांत्रिक तरीके से विरोध करने के अधिकार को रोका जाना सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है. वामदलों ने इस गिरफ्तारी की भर्त्सना करते हुए अपनी तमाम इकाइयों का आह्वान किया है कि लोकतांत्रिक गतिविधियों पर रघुवर सरकार के हमले के खिलाफ हर स्तर पर विरोध का कार्यक्रम आयोजित करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement