Advertisement
13 को रांची पहुंचेगी राजीव ज्योति सदभावना यात्रा
रांची : ‘राजीव ज्योति सदभावना यात्रा’ 13 अगस्त को रांची पहुंचेगी. पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की स्मृति में 250 लोगों का जत्था नौ अगस्त को श्रीपेरम्बदूर से रवाना होगा. विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर व कोलकाता होते हुए जत्था रांची पहुंचेगा. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि देश की एकता, अखंडता […]
रांची : ‘राजीव ज्योति सदभावना यात्रा’ 13 अगस्त को रांची पहुंचेगी. पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की स्मृति में 250 लोगों का जत्था नौ अगस्त को श्रीपेरम्बदूर से रवाना होगा. विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर व कोलकाता होते हुए जत्था रांची पहुंचेगा.
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि देश की एकता, अखंडता व सदभावना बनाये रखने का संदेश लेकर यात्रा शुरू की गयी है़ राजीव ज्योति सदभावना यात्रा में शामिल लोग 13 अगस्त को रांची में ही रात्रि विश्राम करेंगे़ 14 अगस्त को रामगढ़ व हजारीबाग होते हुए वाराणसी के लिए रवाना होंगे. यह यात्रा अमेठी, रायबरेली, लखनऊ व आगरा होते हुए 19 अगस्त को नयी दिल्ली पहुंचेगी. 20 अगस्त को वीर भूमि नयी दिल्ली में राजीव गांधी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम होगा. श्री शाहदेव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुखदेव भगत ने सदभावना यात्रा के लिए झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़ व हजारीबाग के जिला अध्यक्षों को स्वागत की तैयारी करने को कहा है़ रांची में यात्रा के स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री सुखदेव भगत व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई नेता मौजूद रहेंगे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement