आजसू में लोगों का विश्वास बढ़ा है : सुदेशआजसू पार्टी का मिलन समारोह6 अनगड़ा 3, संबोधित करते सुदेश महतो. अनगड़ा. आजसू पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को स्वर्ण रेखा नदी के किनारे गांधीग्राम में किया गया. मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, जिला परिषद के अध्यक्ष सुकरा मुंडा व उपाध्यक्ष पार्वती देवी थीं. इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा की संगठन के प्रति राज्य के लोगों का विश्वास बढ़ा है. आजसू राज्य के निर्माण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है. जनजागरण के माध्यम से राज्य में यह अभियान चलाया जा रहा है. कहा की सिचाई के लिए गेतलसूद डैम के आसपास के पंचायतों के किसानों को बिजली दी जाये, ताकि सालों भर किसान खेती कर सकें. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा की गेतलसूद डैम व सिकिदिरी पावर स्टेशन से विस्थापित परिवारों के बुनियादी समस्याओं को दूर करने की जरूरत है. केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा की विस्थापन ही राज्य की पहचान बन गयी है. आजसू पार्टी मां और माटी की लड़ाई लड़ रही है. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह व संचालन राजेश पाहन व जयराम महली ने किया. इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, जिलाध्यक्ष अनिल टाइगर, केंद्रीय सचिव राजेंद्र शाही मुंडा, मुनचुन राय, प्रमुख अनिता गाड़ी, जिप सदस्य सरिता देवी, जिप सदस्य ओरमांझी रीना केरकेट्टा, मुखिया अनिता देवी, रौशनलाल मुंडा, रासल तिर्की, मुजफ्फर आलम, पंकज कुमार महतो, जयशंकर मुंडा, जलनाथ चौधरी, सजाद आलम व महिलाएं उपस्थित थीं.
आजसू में लोगों का वश्विास बढ़ा है : सुदेश
आजसू में लोगों का विश्वास बढ़ा है : सुदेशआजसू पार्टी का मिलन समारोह6 अनगड़ा 3, संबोधित करते सुदेश महतो. अनगड़ा. आजसू पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को स्वर्ण रेखा नदी के किनारे गांधीग्राम में किया गया. मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, जिला […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement