24 को पुण्य वृहस्पतिवार के मौके पर शाम छह बजे से लोयला मैदान में इसकी धर्मविधि संपन्न होगी़ वहीं, महागिरजाघर में सुबह छह बजे से प्रात: वंदना व रात 8़ 30 से 12 बजे तक पवित्र साक्रमेंत की आराधना है़ 25 मार्च (गुड फ्राइडे) को शाम सात बजे से लोयला मैदान में क्रूस रास्ता होगा, इससे पूर्व शाम 4़ 30 बजे से पुण्य शुक्रवार की धर्मविधि संपन्न की जायेगी़ 26 मार्च (पुण्य शनिवार) को रात 10़ 30 बजे से पास्का जागरण की धर्मविधि व पवित्र मिस्सा होगी़ वहीं, उसी दिन सुबह छह बजे से महागिरजाघर में प्रात: वंदना, पाप स्वीकार व शाम चार से सात बजे तक पाप स्वीकार कराया जायेगा़ 27 मार्च को ईस्टर है़ इस मौके पर महागिरजाघर में सुबह छह बजे से पहली, 7़ 30 से दूसरी व नौ बजे से तीसरी मिस्सा होगी़ अपराह्न चार बजे से समारोही बेनेडिक्शन है़.
Advertisement
पर्व: शहर के प्रमुख गिरजाघरों ने जारी किये पवित्र सप्ताह के कार्यक्रम,गुड फ्राइडे 25, ईस्टर 27 मार्च को
रांची: राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों ने पवित्र सप्ताह के कार्यक्रम जारी कर दिये है़ं 20 मार्च को संत मरिया महागिरजाघर में खजूर की डालियों की आशीष होगी. यह कार्यक्रम सुबह 6़ 30 बजे शुरू होगा़ 22 मार्च को सुबह 6़ 15 से क्रिज्मा मिस्सा है, जिसमें पवित्र तेलों की आशीष की जायेगी़. 24 को पुण्य […]
रांची: राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों ने पवित्र सप्ताह के कार्यक्रम जारी कर दिये है़ं 20 मार्च को संत मरिया महागिरजाघर में खजूर की डालियों की आशीष होगी. यह कार्यक्रम सुबह 6़ 30 बजे शुरू होगा़ 22 मार्च को सुबह 6़ 15 से क्रिज्मा मिस्सा है, जिसमें पवित्र तेलों की आशीष की जायेगी़.
एनडब्ल्यूजीइएल चर्च : 20 को पालमारुम पर्व की आराधना के साथ पवित्र सप्ताह होगा शुरू
20 मार्च को पालमारुम पर्व की आराधना सुबह नौ व दूसरा 12 बजे से है़ 24 मार्च को दिन के 2़ 30 बजे प्रभुभोज स्थापना पर्व की आराधना शुरू होगी़ पुण्य शुक्रवार को दिन के दस बजे से प्रभुभोज अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा़ इसमें बिशप दुलार लकड़ा उपदेश देंगे़ पुनरुत्थान पर्व पर 27 मार्च को तड़के 2़ 30 बजे कब्रिस्तान में आराधना शुरू होगी़ इसमें बिशप दुलार लकड़ा संदेश देंगे़ रेव्ह पैकस खेस व रेव्ह जैतून तिर्की आराधना विधि का संचालन करेंगे़ गिरजाघर में इस दिन की पहली आराधना सुबह पांच और आठ बजे से है़.
संत पॉल कैथेड्रल : 27 को निकलेगी शोभायात्रा
20 मार्च को सुबह छह बजे बिशप बीबी बास्के खजूर के क्रूसों का संस्कार व वितरण करेंगे़ वहीं, 10़ 30 बजे बिशप जेडजे तेरोम प्रभु भोज आराधना संपन्न करायेंगे़ पुण्य वृहस्पतिवार 24 मार्च को शाम 5़ 30 से प्रभु भोज संध्या होगी, जिसमें चंडीगढ़ के रेव्ह आर चार्ल्स संदेश देंगे व बिशप जेडजे तेरोम अनुष्ठान संपन्न करायेंगे़ गुड फ्राइडे को नौ से 12 बजे तक क्रूस पर यीशु की सात वाणियों पर मनन किया जायेगा़ इसमें रेव्ह आर चार्ल्स प्रवचन देंगे़ पुनरुत्त्थान दिवस पर 27 मार्च को सुबह तीन बजे कैथेड्रल के प्रांगण से सिमेट्री तक शोभायात्रा निकाली जायेगी़ वहां सुबह पांच बजे से प्रभु भोज अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा, जिसमें बिशप जेडजे तेरोम अगुवाई करेंगे़ कैथेड्रल में सुबह छह बजे से रेव्ह अरुण बरवा व 10़ 30 बजे से रेव्ह ई बाड़ा प्रभुभोज अनुष्ठान संपन्न करायेंगे़ .
जीइएल क्राइस्ट चर्च : 24 को प्रभुभोज स्थापना पर्व
पलमारुम रविवार की सुबह 6़ 30 बजे की उपासना में बिशप जॉनसन लकड़ा व 10़ 30 बजे की उपासना में बिशप सीडी जोजो उपदेश देंगे़ 24 को प्रभुभोज स्थापना पर्व मनाया जायेगा़ मौके पर शाम चार बज शुरू होने वाली पहली आराधना व शाम छह बजे शुरू होने वाली दूसरी आराधना में रेव्ह सीमांत तिर्की प्रवचन देंगे़ गुड फ्राइडे की पहली आराधना सुबह 6़ 30 बजे शुरू होगी जिसमें रेव्ह जीएस केरकेट्टा व मोडरेटर बिशप जोहन डांग सात क्रूसवाणियाें पर संदेश देंगे़ दूसरी आरधना अपराह्न तीन बजे से है़ इसमें रेव्ह एस सोय उपदेशक है़ं प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर्त्पर 27 मार्च को सुबह चार बजे से कब्रिस्तान में आराधना की जायेगी़ वहीं, क्राइस्ट चर्च में सुबह 6़ 30 व 10़ 30 बजे पवित्र प्रभुभोज की आराधना शुरू होने का समय है़.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement