Advertisement
एके कश्यप अध्यक्ष, हेमंत सिकरवार बने महासचिव
एडवोकेट्स एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न रांची : एडवोकेट्स एसोसिएशन, झारखंड हाइकोर्ट के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को पूरी कर ली गयी. मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की गयी. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष व चुनाव के पर्यवेक्षक राजेश कुमार शुक्ला की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गयी. अनिल […]
एडवोकेट्स एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
रांची : एडवोकेट्स एसोसिएशन, झारखंड हाइकोर्ट के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को पूरी कर ली गयी. मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की गयी. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष व चुनाव के पर्यवेक्षक राजेश कुमार शुक्ला की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गयी.
अनिल कुमार कश्यप सर्वाधिक 470 वोट लाकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महेश तिवारी (366 वोट) को पराजित किया. उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित धनंजय पाठक को 307 वोट मिले.
वहीं, महासचिव पद पर हेमंत कुमार सिकरवार (376 वोट) विजयी रहे. उन्होंने मुकेश सिन्हा (266 वोट) को पराजित किया. कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार नवीन कुमार (597 वोट) ने विनोद कुमार (460 वोट) को हराया. वहीं, सह कोषाध्यक्ष पद पर निवेदिता कुंडू (499 वोट) विजयी रही. संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर धीरज कुमार, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद पर विनीत कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) के पद पर जयशंकर तिवारी विजयी रहे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement