23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राहत: शिक्षा मंत्री ने समाप्त कराया अनशन, काम पर लौट गये परियोजनाकर्मी

रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मचारी संघ की बेमियादी हड़ताल गुरुवार को सामाप्त हो गयी. राज्य भर के परियोजनाकर्मी 18 जनवरी से अनिश्चिकालीन हड़ताल थे़ बुधवार को शिक्षा सचिव से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बन गयी थी़. गुरुवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्री डॉ नीरा यादव ने जूस पिला कर अनशनकारियों […]

रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मचारी संघ की बेमियादी हड़ताल गुरुवार को सामाप्त हो गयी. राज्य भर के परियोजनाकर्मी 18 जनवरी से अनिश्चिकालीन हड़ताल थे़ बुधवार को शिक्षा सचिव से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बन गयी थी़.
गुरुवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्री डॉ नीरा यादव ने जूस पिला कर अनशनकारियों का आंदोलन समाप्त कराया़ कर्मचारियों के आंदोलन से सर्वशिक्षा अभियान का कामकाज ठप हो गया था़ परियोजना कर्मियों की मांग पर विचार करने के लिए विभाग की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है़ कमेटी इस माह अंत तक अपनी रिपोर्ट देगी़ कर्मचारी छठा वेतनमान देने समेत अन्य सुविधा देने की मांग कर रहे थे़ कमेटी की अनुशंसा को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यकारिणी की बैठक में रखा जायेगा़.
अब बजट बनाने का शुरू होगा काम
परियोजना कर्मियों की हड़ताल के कारण सर्वशिक्षा अभियान का बजट बनाने का कार्य ठप हो गया था़ हड़ताल समाप्त होने के बाद अब बजट बनाने का काम शुरू होगा़ मार्च में झारखंड शिक्षा परियोजना का बजट भारत सरकार को भेजना है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें