21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव कल, तैयारी पूरी

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 19 फरवरी होगा़ इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ जिला बार एसोसिएशन के नये भवन के ग्राउंड फ्लोर के दो बूथ में चुनाव संपन्न होगा़ नौ पदाधिकारी व 39 कार्यकारी समिति के सदस्य के 48 पद के लिए चुनाव होगा़ कुल 2065 मतदाता अपने […]

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 19 फरवरी होगा़ इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ जिला बार एसोसिएशन के नये भवन के ग्राउंड फ्लोर के दो बूथ में चुनाव संपन्न होगा़ नौ पदाधिकारी व 39 कार्यकारी समिति के सदस्य के 48 पद के लिए चुनाव होगा़ कुल 2065 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे़ एक मतदाता कुल 48 वोट देंगे़ नौ पदाधिकारी के लिए एक बैलेट पेपर व 39 कार्यकारी सदस्य के लिए एक बैलट पेपर यानी मतदाताओं को दो बैलेट पेपर मतदान के लिए दिया जायेगा़ यह जानकारी संचालन समिति के सदस्य अरविंद सिंह ने दी़.
सीसीटीवी की निगरानी में होंगे चुनाव व मतगणना : अरविंद सिंह के अनुसार पारदर्शी चुनाव के लिए दोनों बूथ पर एक-एक सीसीटीवी लगायी जायेगी. यही सीसीटीवी 20 फरवरी को मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम में शिफ्ट हो जायेगी. 20 फरवरी से पदाधिकारियों के मतों की गणना होगी़ यदि उसी दिन पदाधिकारियों के पद के लिए मतगणना संपन्न हो गयी, तो अगले दिन से कार्यकारी सदस्य के मतों की गणना शुरू कर दी जायेगी़ एक दिन के अंतराल का निर्णय भी संचालन समिति ले सकती है़.

मतगणना के लिए तीन मशीन की सहायता ली जायेगी़

चुनाव के दिन मतदाता को प्रभावित किया, तो प्रत्याशी पर कार्रवाई : अरविंद सिंह ने कहा कि चुनाव के दिन प्रत्याशी किसी प्रकार से मतदाता को प्रभावित करते या परचा बांटते पाये गये तो उक्त प्रत्याशी पर कार्रवाई होगी़ प्रत्याशी 18 फरवरी तक ही अधिवक्ताओं को परची बांट कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए मना सकते है़ं
सचिव पद के प्रत्याशी चुनाव से अलग हुए
रांची जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद के प्रत्याशी बृजमोहन यादव ने अपने-आप को चुनाव से अलग कर लिया़ उनका कहना है कि चुनाव को लेकर आपसी विवाद से वे आहत हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव से अपने को अलग कर लिया है़ इसकी जानकारी उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें