इसमें 11 भाषाओं में लगभग 12,000 शिक्षण संस्थानों के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. झारखंड के 230 शिक्षण संस्थानों के चार हजार विद्यार्थियों ने शामिल हुए, जिसमें रांची के 97 शिक्षण संस्थानों के 1,246 विद्यार्थी थे़ 251 निबंधों का स्थानीय स्तर पर तथा पांच निबंधों का क्षेत्रीय स्तर पर चयन कर छात्रों को पुरस्कृत किया गया. प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल विनोबा भावे विवि के प्रो वाइस चांसलर डॉ एमपी सिन्हा ने दिया. कार्यक्रम में मुकेश तनेजा, राजकुमार सोमानी उपस्थित थे.
Advertisement
गाेमिया की निशा को देश में दूसरा स्थान मिला
रांची. श्रीराम चंद्र मिशन और संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र भारत व भूटान के तत्वावधान में अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुनानक स्कूल में हुआ. झारखंड से गोमिया के पीएम स्कूल की 11वीं की छात्रा निशा कुमारी को हिंदी विषय में निबंध लेखन के वर्ग एक में देश में दूसरा स्थान प्राप्त […]
रांची. श्रीराम चंद्र मिशन और संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र भारत व भूटान के तत्वावधान में अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुनानक स्कूल में हुआ. झारखंड से गोमिया के पीएम स्कूल की 11वीं की छात्रा निशा कुमारी को हिंदी विषय में निबंध लेखन के वर्ग एक में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया. मिशन के रांची प्रभारी अरुण कुमार लाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गो में हुआ.
सम्मानित हुए विद्यार्थी
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में निशी कुमारी (गोमिया), अभिषेक कुमार (बोकारो), अनन्या (धनबाद), संजीव मुरमू (बोकारो), सार्थक प्रतीक (बोकारो), पूजा कुमारी (बेड़ो), वासुदेव महतो (सिंदरी), राहुल कुमार (पुंदाग), शिमोनी प्रसाद (पुंदाग), अंजू कुमारी (हजारीबाग), नयना (पुंदाग), स्वेता कुमारी (रांची) व कांता मल्लिक (डायरेक्ट इंट्री) शामिल थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement