रांची: 20 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रांची आयेंगे. पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत में तोरणद्वार व होर्डिग्स लागयेंगे. गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद श्री सिंह पहली बार रांची आ रहे हैं.
उनके आगमन की तैयारियों को लेकर रांची महानगर भाजपा व भाजपा रांची जिला ग्रामीण की बैठक प्रदेश मुख्यालय में हुई.
बैठक में यह भी फैसला हुआ है कि एक जून को कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता जेल भरो अभियान चलायेंगे. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह, गामा सिंह, महामंत्री सुनील सिंह सहित रामाकांत महतो, महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.