Advertisement
डॉ संजय और पूनम झा विज्ञान शिक्षक नियुक्त
रांची : रांची विवि प्रशासन ने तीन कॉलेजों (रांची कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज व केअो कॉलेज गुमला) में चल रहे बीएड कोर्स के लिए 30 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अंतिम सूची जारी कर दी है. विवि ने आठ विषयों के लिए अक्तूबर 2015 में साक्षात्कार लिया था. चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र पदस्थापना के […]
रांची : रांची विवि प्रशासन ने तीन कॉलेजों (रांची कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज व केअो कॉलेज गुमला) में चल रहे बीएड कोर्स के लिए 30 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अंतिम सूची जारी कर दी है. विवि ने आठ विषयों के लिए अक्तूबर 2015 में साक्षात्कार लिया था. चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र पदस्थापना के समय दी जायेगी.
सभी शिक्षकों की नियुक्ति अनुबंध पर 11-11 माह के लिए की गयी है. कॉलेज प्राचार्य/निदेशक की अनुशंसा पर विवि द्वारा इन्हें सेवा विस्तार दिया जायेगा. एनसीटीइ के नये रेगुलेशन के मुताबिक अब बीएड कोर्स दो वर्ष का हो गया है. इसे देखते हुए सभी कॉलेजों में नियुक्ति की जा रही है.
चयनित शिक्षकों की सूची
प्रेसपेक्टिव इन एजुकेशन : निक्की टोप्पो, अरीजिता घोष व नृपेंद्र कुमार सेठ
गणित : राजेश एक्का, रत्नेश कुमार मिश्रा अौर सिलास धांगा
साइंस : डॉ संजय भुइंया अौर पूनम झा
सोशल साइंस : डॉ सचिन कुमार, रिमझिम तिर्की, श्याम बिहारी मिश्रा, पुष्पलता कुमारी, स्वाति तिवारी, डॉ नीलिमा कुमारी, रंजीत कुमार सिंह, कविता, डॉ वीणा कुमारी, राजेश रंजन अौर सरिता तिर्की.
लैंग्वेज : लक्ष्मी रंजना, राम चंद्रा सोय
हेल्थ इंड फिजिकल एडुकेशन : समीर कुमार, आशीष चंद्रा उरांव अौर मुकेश साहू.
फाइन आर्ट : रवींद्र कुमार सिंह, कविता रानी अौर कुंजलता लाल
परफॉर्मिंक आर्ट : दीपक प्रसाद, स्वाति प्रताप अौर सुजाता मजुमदार.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement