स्वामी प्रणव चैतन्य ने दिया प्रवचन (तसवीर कौशिक की) मातृकाश्रम में वेदांत स्वाध्याय व गीता पर प्रवचन शुरू रांची़ परमार्थ साधक संघ के अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रणव चैतन्य पुरीजी महाराज ने गुरुवार को वेदांत स्वाध्याय और गीता पर प्रवचन दिया. तीन से सात दिसंबर तक वर्द्धमान कंपाउंड, लालपुर स्थित मातृकाश्रम में स्वाध्याय और गीता प्रवचन का आयोजन किया गया है़ गुरुवार को पुरी जी महाराज और डाॅ यादवेंद्र वेदांताचार्य महाराज मातृकाश्रम में पधारे़ इनका स्वागत किया गया़ मातृकाश्रम की गीतापाठ चक्र की छात्राअों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की़ मातृकाश्रम की अध्यक्ष माता तटसस्था पुरी ने कहा कि स्वामी बनारस आश्रम से आये हैं. इनका प्रवचन देश-विदेश में होता है़ सहज सरस उपनिषद का व्याख्यान होता है. गीता एक जीवन यात्रा है इससे पहले ज्ञानेंद्र यादवेंद्र महाराज ने श्रीमद भगवत गीता के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह एक एेसा ग्रंथ है, जो देश व विदेश में बुद्धिजीवियों के बीच लोकप्रिय है. गीता एक जीवन यात्रा है. इस जीवन यात्रा का अनुसंधान जो लोग करते हैं, वह जीवन के परम लक्ष्य क्या है? इसे जानना चाहते हैं, उन्हें गीता से ही गुजरना होता है. भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को निमित बना कर गाया हुआ गीत है. इसमें 18 अध्याय और सात सौ श्लोक हैं. कर्म क्यों करना चाहिए, इस प्रश्न का उत्तर इसमें पाया जा सकता है.
BREAKING NEWS
स्वामी प्रणव चैतन्य ने दिया प्रवचन
स्वामी प्रणव चैतन्य ने दिया प्रवचन (तसवीर कौशिक की) मातृकाश्रम में वेदांत स्वाध्याय व गीता पर प्रवचन शुरू रांची़ परमार्थ साधक संघ के अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रणव चैतन्य पुरीजी महाराज ने गुरुवार को वेदांत स्वाध्याय और गीता पर प्रवचन दिया. तीन से सात दिसंबर तक वर्द्धमान कंपाउंड, लालपुर स्थित मातृकाश्रम में स्वाध्याय और गीता […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement