18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

योग साधना के माध्यम से महिलाएं होंगी सशक्त

योग साधना के माध्यम से महिलाएं होंगी सशक्तरांची. आनंद मार्ग प्रचारक संघ के महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को यूनियन क्लब में हो गया. कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅक्टर करुणा शाहदेव उपस्थित थीं. डॉ करुणा ने कहा कि महिलाओं का शारीरिक मानसिक एवं […]

योग साधना के माध्यम से महिलाएं होंगी सशक्तरांची. आनंद मार्ग प्रचारक संघ के महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को यूनियन क्लब में हो गया. कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅक्टर करुणा शाहदेव उपस्थित थीं. डॉ करुणा ने कहा कि महिलाओं का शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए योग एक कारगर विद्या है. योग साधना के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि संघ के महिला कल्याण विभाग ने सामाजिक कार्यों में अपनी एक अलग पहचान छोड़ी है. कार्यक्रम में पांचजन्य आसन सहित महिलाओं को प्रैक्टिकल क्लास एवं जीवन जीने की शैली बतायी गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें