21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पटना के बजाय रांची में उतरा विमान

पटना के बजाय रांची में उतरा विमान बिहार के कांग्रेस विधायक भी थे विमान में, दिल्ली से आ रहे थे पटनारांची. इंडिगो का विमान 6 ई-494 (दिल्ली-पटना-रांची) शुक्रवार को पटना के बजाय रांची में उतरा. इस बाबत इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि पटना में कुहासा के कारण विमान उतर नहीं सका. सूचना के मुताबिक […]

पटना के बजाय रांची में उतरा विमान बिहार के कांग्रेस विधायक भी थे विमान में, दिल्ली से आ रहे थे पटनारांची. इंडिगो का विमान 6 ई-494 (दिल्ली-पटना-रांची) शुक्रवार को पटना के बजाय रांची में उतरा. इस बाबत इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि पटना में कुहासा के कारण विमान उतर नहीं सका. सूचना के मुताबिक दिल्ली से पटना आ रहे विमान में बिहार के कांग्रेस के विधायक भी बैठे थे़ कांग्रेस के छह विधायकों के विमान में होने की सूचना थी़ ये विधायक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली गये थे़ विमान के रांची आने का समय सुबह 9.45 बजे है. जबकि विमान 11.00 बजे रांची पहुंचा. विमान रांची से दोपहर 12.30 बजे पटना में मौसम ठीक होने के बाद उड़ा. इसके बाद दोबारा दोपहर 2.20 बजे रांची पहुंचा. इधर, एयर इंडिया का विमान एआई-417 तकनीकी कारणों से 1.10 घंटा विलंब से रांची पहुंचा. विमान के रांची पहुंचने का समय दोपहर 1.05 बजे है. जबकि विमान दोपहर 2.15 बजे रांची पहुंचा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें