झारखंड पैवेलियन में हैंड मेड आर्टिफिशियल जेवर, पेंटिंग्स, सजावटी समान आदि के स्टॉल लगाये गये हैं. बांस से बने उत्पाद की भी डिमांड भी यहां है. झारखंड पैवेलियन में दिल्ली के स्थानिक आयुक्त डीके तिवारी ने जायजा लिया.
Advertisement
झारखंडी उत्पादों पर लोग फिदा
रांची : नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर के झारखंड पैवेलियन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. झारखंड पैवेलियन में मेले की थीम मेक इन इंडिया के आधार पर हाथों से बने उत्पादों की रेंज पेश की गयी है. इन उत्पादों के दाम काफी कम हैं इसलिए लोग इन्हें हाथों […]
रांची : नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर के झारखंड पैवेलियन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. झारखंड पैवेलियन में मेले की थीम मेक इन इंडिया के आधार पर हाथों से बने उत्पादों की रेंज पेश की गयी है. इन उत्पादों के दाम काफी कम हैं इसलिए लोग इन्हें हाथों हाथ खरीदकर घर भी ले जा रहे हैं.
झारखंड राज्य दिवस 21 को
प्रगति मैदान में 21 नवंबर को झारखंड राज्य दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी हिस्सा लेंगे. वह शुक्रवार को दिल्ली चले जायेंगे. प्रगति मैदान के हंस ध्वनि थियेटर में आयोजित इस समारोह में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें झारखंड के लोक कलाकार भाग लेंगे. कार्यक्रम का आयोजन उद्योग विभाग द्वारा किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement