23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए 54 बाल वैज्ञानिक चयनित

रांची: इंस्पायर अवार्ड राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य के 54 बाल वैज्ञानिक भाग लेगें. राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले 1071 बाल वैज्ञानिकों में से इनका चयन किया गया़ जिला स्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य के 1374 प्रितभागियों को भाग लेना था. इनमें से 303 प्रतिभागियों ने भाग […]

रांची: इंस्पायर अवार्ड राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य के 54 बाल वैज्ञानिक भाग लेगें. राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले 1071 बाल वैज्ञानिकों में से इनका चयन किया गया़ जिला स्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य के 1374 प्रितभागियों को भाग लेना था.

इनमें से 303 प्रतिभागियों ने भाग नहीं लिया़ सबसे अधिक आठ प्रतिभागियों का चयन रांची जिले से हुआ़ खूंटी, लातेहार, पाकुड़, साहेबगंज जिले से एक भी प्रतिभागी का चयन नहीं हुआ़ प्रर्दशनी में सफल प्रतिभागियों को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह सीपी सिंह ने पुरस्कृत किया़ मौके पर माध्यमिक उप शिक्षा निदेशक आभा कुसुम तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह, शिक्षक नेता गंगा प्रसाद यादव, कालीनाथ झा, नरेंद्र यादव, भीम प्रभाकर समें विभिन्न जिलों से आये शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे़ मंच संचालन डाॅ सरिता चंद्रा ने किया़.

बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं : सीपी सिंह
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती़ इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है़ उन्होंने कहा कि आज विज्ञान के बिना कुछ नहीं हो सकता़ विज्ञान हमारी जरूरत है़ शिक्षक बच्चों की प्रतिभा को पहचान उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें. उन्हाेंने कहा कि प्रर्दशनी में भाग लेने वाले वैसे बच्चे जो चयनित नहीं हो सके वे निराश नहीं हो़ आगे प्रयास करते रहे सफलता अवश्य मिलेगी़ उन्होंने लोगों से स्वदेशी सामानों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया़.

आगे बढ़ने का मिलता मौका : डॉ अरविंद प्रसाद
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड के बच्चे पढ़ाई से लेकर खेल कूद में अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर रहे हैं. यहां के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता है उसे निखारने की़ डॉ सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है़ बच्चे स्कूल से जिला व फिर राज्य स्तर पर पहुंचे है़ राज्य स्तर पर चयनित बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे़

चयनित बच्चों के नाम व जिला
नाम जिला
नवीन उरांव रांची
शयना अफरीन रांची
प्रतिभा कुमारी रांची
पुष्पा कुमारी रांची
ए झुनझुनवाला रांची
आरती कुमारी लोहरदगा
एस परवीन पलामू
रेखा कुमारी पलामू
रजनीकांत महतो पूर्वी सिंहभूम
जय सिंह लागुरी प.सिंहभूम
सारील प.सिंहभूम
प्रीति पारया प.सिंहभूम
निलेश रंजन हजारीबाग
समृद्धि राज लक्ष्मी हजारीबाग
नुपुर माला हजारीबाग
अंकिता कुमारी हजारीबाग
अमित कुमार धनबाद
दिवाकर कु पॉल धनबाद
अमित कु यादव धनबाद
रिंकी कुमारी धनबाद
सरफराज अंसारी बोकारो
प्रिंस कुमार कोडरमा
प्रशंसा कुमारी रामगढ़
निलेश कु गुप्ता दुमका
बब्लू मरांडी दुमका
रतन कुमार देवघर
रवि पंडित देवघर
गाैतम दास देवघर
अयूष कुमार धनबाद
कपिल कुमार रांची
नेहाल कैसर रांची
रिया कुमारी रांची
सुधांशु कुमार जामताड़ा
लुखी कुमारी गोड्डा
कुमारी लक्ष्मी गोड्डा
निशा सिंह सिमडेगा
नकुल महतो गुमला
अंकिता कुमारी सिमडेगा
उमेश उरांव गुमला
शिव अनी देव गढ़वा
प्रिंयका कुमारी गढ़वा
मिहिर कुमार गोड्डा
प्रशांत कुमंडल जामताड़ा
ओम झा गोड्डा
चांदनी खातून गोड्डा
कुमारी काजल गिरिडीह
लक्ष्मण कुमार गिरिडीह
शिवम कुमार चतरा
लालू प्र यादव चतरा
प्रतिमा गोप सरायकेला
पृथ्वी राज गढ़वा
काजल कुमारी गढ़वा
उर्मिला तिथी गढ़वा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें