29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जवाहर विद्या मंदिर में स्मार्ट सिटी पर चर्चा

जवाहर विद्या मंदिर में स्मार्ट सिटी पर चर्चारांची. जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में शुक्रवार को रांची नगर निगम द्वारा रांची के स्मार्ट सिटी के संभावित स्वरूप पर चर्चा की गयी़ कार्यक्रम में 11वीं और 12वीं के 150 विद्यार्थी शामिल हुए़ विद्यार्थियों ने अपनी राय रखते हुए स्मार्ट सिटी के लिए इको टूरिजम, आइटी हब, समुचित […]

जवाहर विद्या मंदिर में स्मार्ट सिटी पर चर्चारांची. जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में शुक्रवार को रांची नगर निगम द्वारा रांची के स्मार्ट सिटी के संभावित स्वरूप पर चर्चा की गयी़ कार्यक्रम में 11वीं और 12वीं के 150 विद्यार्थी शामिल हुए़ विद्यार्थियों ने अपनी राय रखते हुए स्मार्ट सिटी के लिए इको टूरिजम, आइटी हब, समुचित पेयजल, सड़क परिवहन, समुचित बिजली व्यवस्था होने की बात कही़ प्राचार्य एके सिंह ने कहा कि नागरिकों की भागीदारी को सुनिश्चित किये बिना स्मार्ट सिटी की परिकल्पना बेमानी होगी़ डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से सफाई व्यवस्स्था को सुधारा जा सकता है़ इसके लिए जागरूकता आवश्यक है़ मौके पर स्मार्ट सिटी सेल के प्रमोद कुमार, चंद्रकांत रायपत, बीएन झा व एचएस मिश्रा उपस्थित थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें