18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोहन भागवत रांची पहुंचे

मोहन भागवत रांची पहुंचे संघ की आंतरिक बैठक कल से सरला बिड़ला स्कूल परिसर में30 अक्तूबर से एक नवंबर तक होगी कार्यकारी मंडल की बैठक42 प्रशासनिक प्रांतों के 402 पदाधिकारी लेंगे हिस्सावरीय संवाददाता, रांचीराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक सरला बिड़ला स्कूल परिसर में […]

मोहन भागवत रांची पहुंचे संघ की आंतरिक बैठक कल से सरला बिड़ला स्कूल परिसर में30 अक्तूबर से एक नवंबर तक होगी कार्यकारी मंडल की बैठक42 प्रशासनिक प्रांतों के 402 पदाधिकारी लेंगे हिस्सावरीय संवाददाता, रांचीराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक सरला बिड़ला स्कूल परिसर में होगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर संघ के स्वयंसेवकों ने उनका स्वागत किया. संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी, सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन समेत 42 प्रशासनिक प्रांतों के 402 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. संघ के सभी पदाधिकारियों के भी सोमवार तक रांची पहुंचने की संभावना है. विभिन्न राज्यों के संघ के अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र प्रचारक, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रांत प्रचारक और प्रांतीय अधिकारी अलग मार्गों से रांची पहुंचेंगे. सभी पदाधिकारी अगले आठ दिनों रांची में रहेंगे. कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले 27 से 29 अक्तूबर तक संघ की आंतरिक बैठक होगी. इसमें विभिन्न एजेंडों पर विचार विर्मश किया जायेगा. दो नवंबर को समीक्षा बैठक होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें