23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

…इटकी धूमधाम हुई दुर्गापूजा..ओके

…इटकी धूमधाम हुई दुर्गापूजा..ओके फोटो :– (1) प्रतिमा विसर्जन करते भक्त़ (2) पूजा पंडाल में उपस्थित विधायक गंगोत्री कुजूरइटकी. इटकी में दुर्गापूजा धूमधाम से संपन्न हुआ. क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का 22 अक्तूबर को विसर्जन कर दिया गया. प्रतिमा विसर्जन के बाद क्षेत्र के जमींदार के वंशज लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव के […]

…इटकी धूमधाम हुई दुर्गापूजा..ओके फोटो :– (1) प्रतिमा विसर्जन करते भक्त़ (2) पूजा पंडाल में उपस्थित विधायक गंगोत्री कुजूरइटकी. इटकी में दुर्गापूजा धूमधाम से संपन्न हुआ. क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का 22 अक्तूबर को विसर्जन कर दिया गया. प्रतिमा विसर्जन के बाद क्षेत्र के जमींदार के वंशज लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव के साथ ग्रामीणों ने पारंपारिक रीति-रिवाज के साथ दशहरा त्योहार की रस्म पूरी की. इस क्रम में नीलकंठ दर्शन के रूप में भगवान शंकर का सामूहिक दर्शन, त्रिबिंधा नामक स्थान में शिकार खेले जाने व राजदरबार लगाने का उपक्रम के अलावा गोड़लगी की रस्म भी की गयी . इससे पूर्व गुरुवार को विधायक गंगोत्री कुजूर ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का दर्शन किया. उनके साथ भाजपा इटकी मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर महतो,भोगन सोरेन, राजकुमार महतो, विकल समेत बड़ी संख्या में लोग थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें