18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सपा में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विवाद, अब केश्वर गुट ने किया दावा

रांची: समाजवादी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विवाद नहीं थम रहा है़ सपा के प्रदेश अध्यक्ष के दो दावेदार हो गये है़ं पिछले दिनों मनोहर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने को प्रदेश अध्यक्ष बताया था़ वहीं, दूसरी ओर सपा पर केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव गुट ने दावा ठोका है़ इस गुट […]

रांची: समाजवादी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विवाद नहीं थम रहा है़ सपा के प्रदेश अध्यक्ष के दो दावेदार हो गये है़ं पिछले दिनों मनोहर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने को प्रदेश अध्यक्ष बताया था़ वहीं, दूसरी ओर सपा पर केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव गुट ने दावा ठोका है़ इस गुट ने मंगलवार को बैठक कर अपना दावा पेश किया है़.

बैठक में कहा गया कि केश्वर यादव प्रदेश अध्यक्ष है़ं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पत्र दिया है़ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचायेंगे़ बैठक में कहा गया कि कुछ लोग पार्टी की छवि धूमिल कर रहे है़ं मुलायम सिंह यादव और प्रभारी को बदनाम करने की कोशिश हो रही है़ बैठक में केदार नाथ यादव को उपाध्यक्ष, तारा सिंह जायसवाल को प्रदेश सचिव, राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, मीर शहजादा को प्रवक्ता, अशोक यादव को मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त किया गया़.

प्रभारी गलत हैं, मुझे काम करने कहा गया : मनोहर
मनोहर यादव ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए उन्हें कहा गया है़ प्रभारी जालसाजी कर रहे है़ं राज्य में संगठन को प्रभारी ने ही अस्थिर किया है़ श्री यादव ने कहा कि प्रदेश संगठन में कोई फेरबदल नहीं हुआ है़ प्रभारी के क्रियाकलाप की जांच हाे रही है़ हमें केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में संगठन मजबूत करने के लिए कहा है़ सपा में कोई भी अधिसूचना केंद्रीय कार्यालय से जारी होती है़.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें