रामलीला में हुआ राम-सीता का विवाह फोटो : राज वर्मा संवाददाता, रांची एचइसी के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में शुक्रवार को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम विवाह प्रसंग का मंचन किया गया़ विवाह को लेकर धनुष यज्ञ का आयोजन सीता के पिता राजा जनक द्वारा किया गया. इसमें अलग-अलग देश के राजा शामिल हुए़ लेकिन कोई धनुष को उठा नहीं सका़ अंत में ऋषि विश्वामित्र के आदेश पर भगवान राम ने धनुष उठाया और उसे तोड़ दिया़ धनुष के टूटने की टंकार सुन परशुराम क्रोधित हो गये और स्वयंवर स्थल पर पहुंच गये़ यहां लक्ष्मण से उनका वाद-विवाद हुआ़ इसके बाद भगवान राम के समझाने पर लक्ष्मण शांत हो गये लेकिन परशुराम का क्रोध शांत नहीं हुआ़ उन्होंने भगवान राम को मारने के लिए अपना फरसा निकाला़ लेकिन फरसा जमीन से उठा ही नही़ं इसके बाद परशुराम को आभास हुआ कि भगवान राम ने धरती पर अवतार ले लिया है और उनका क्रोध शांत हुआ़ इसके बाद राम-सीता का धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ़ मौके पर एचइसी विजयादशमी समारोह समिति के अध्यक्ष करण उर्फ मुन्ना, कमल ठाकुर, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, संजीत यादव, आनंद कुमार, कपिल कुमार, सुबोध कुमार, राजेश यादव उपस्थित थे़ शनिवार को भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारी, केकई वरदान, कोपभवन, वन गमन, केवट संवाद का मंचन किया जायेगा़ रामलीला के प्रसंगों का मंचन धनबाद के बजरंग नाट्य कला परिषद के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है़
BREAKING NEWS
रामलीला में हुआ राम-सीता का विवाह
रामलीला में हुआ राम-सीता का विवाह फोटो : राज वर्मा संवाददाता, रांची एचइसी के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में शुक्रवार को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम विवाह प्रसंग का मंचन किया गया़ विवाह को लेकर धनुष यज्ञ का आयोजन सीता के पिता राजा जनक द्वारा किया गया. इसमें अलग-अलग देश के राजा शामिल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement