दुर्गा पूजा में चलेगा प्लाजो का फैशनफोटो लाइफ में रहेगा कल के फोल्डर में कौशिक की दुर्गा पूजा का बाजार सभी कलेक्शन से पट गया है. फैशन इंडस्ट्री को भी फेस्टिव सीजन का इंतजार रहता है. इस बार प्लाजो पैंट के फैशन का क्रेज है. वेस्टर्न, इंडाे वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक में भी प्लाजो पैंट को डिजाइन किया गया है़ लांग सूट, फ्लोर लेंथ सूट, लहंगा सूट वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न के साथ प्लाजो का टच दिया जा रहा है़ पेंसिल प्लाजो, स्ट्रेट प्लाजो , जॉरजेट प्लाजो , नेट और नीटेड प्लाजों की कई वेराइटी बाजार में उपलब्ध है. इसे डिफरेंट कुरती व टॉप के साथ ट्राइ किया जा सकता है़ ……………………….पेंसिल प्लाजो कीमत : 1़500-2500 रुपयेपेंसिल प्लाजो इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड में है़ प्लाजो पैंट को नये लुक में पेश किया गया है़ यह इंडोवेस्टर्न लुक में सबसे ज्यादा रीच लुक देता है़ लांग शर्ट, लांग कुर्ती के साथ इसे पहना जाता है़ यह ज्यादातर सिल्क और रॉ सिल्क खादी मेटेरियल से बनते है़ं यह बिल्कुल पैंट का लुक देता है़ फॉर्मल लुक के लिए इसे ज्यादा पसंद किया जाता है़ पूजा बाजार में पेंसिंल प्लाजो की खास डिमांड है़ ……………………………..स्ट्रेट प्लाजो कीमत : 600-1500 रुपये स्ट्रेट प्लाजो पहनने में काफी आरामदायक होता है. युवतियां और महिलाएं इसे केजुअल लुक के लिए ज्यादा प्रिफर करती है़ं बाजार में अभी प्रिंटेड प्लाजो का फैशन है़ इसे लांग कुर्ती शर्ट के साथ पहना जा सकता है़ पूजा के दौरान आउटिंग के लिए इसे ट्राइ किया जा सकता है़ फ्लोरल और ब्राइट कलर कंबीनेशन इसे खास बनाता है. ……………………………….नीटेड प्लाजो कीमत : 600-2500 रुपये नीटेड प्लाजो सबसे ज्यादा चलते है़ं इसे महिलाएं ज्यादा पहनती है़ं लांग कुर्ती के हर कलर कंबीनेशन के साथ यह बहुत ही स्टाइलिश लुक देता है़ यहां तक की ब्राइट स्टाइलिश कुर्तियों में भी ये स्मार्ट लुक देता है़ क्रोशिया वर्क इस प्लाजो को खास बनाता है़ पूजा में इसकी भी डिमांड अच्छी है़ …………………… नेट प्लाजो कीमत : 1000-3000 रुपयेनेट प्लाजो खास लुक के लिए डिजाइन किये जाते है़ं यह प्रोपर पाकिस्तानी लुक का होता है़ इसे लांग कुरती और नी लेंथ कुरती के साथ पहना जाता है़ गोल्डन, सिल्वर और मेटेलिक कलर में प्लाजो सबसे ज्यादा चलते है़ं इसे लहंगे और शरारा लुक के लिए भी ट्राइ किया जाता है़ यह बहुत ही घेरेदार होता है़ पूजा कलेक्शन में पाकिस्तानी सूट और कुर्तियों के साथ इस प्लाजो का टच दिया जा रहा है़ …………………जॉरजेट प्लाजो कीमत : 600-4000 रुपयेजॉरजेट प्लाजो सबसे ज्यादा ट्रेंड में है़ यह सबके साथ पहना जा सकता है़ खास कर वेस्टर्न लुक के लिए इसे प्रिफर किया जाता है़ क्राॅप टॉप, शॉर्ट कुर्ती, टॉप, स्पैकटी, कट स्लीव बैकलेस टॉप के साथ यह अच्छा लगता है़ युवतियां इसे पार्टी के लिए भी ट्राइ करती है़ं यह पार्टी और भीड़ से अलग करता है़ पूजा कलेक्शन में इस प्लाजों को सबसे ज्यादा देखा जा सकता है़ स्रोत : बिगशॉप, फिरायालाल
BREAKING NEWS
दुर्गा पूजा में चलेगा प्लाजो का फैशन
दुर्गा पूजा में चलेगा प्लाजो का फैशनफोटो लाइफ में रहेगा कल के फोल्डर में कौशिक की दुर्गा पूजा का बाजार सभी कलेक्शन से पट गया है. फैशन इंडस्ट्री को भी फेस्टिव सीजन का इंतजार रहता है. इस बार प्लाजो पैंट के फैशन का क्रेज है. वेस्टर्न, इंडाे वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक में भी प्लाजो पैंट […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement