17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

42 वर्षों पुरानी मांग सवा साल में पूरी : सीपी सिंह

रांची : केंद्र सरकार की ओर से वन रैंक वन पेंशन लागू किये जाने पर भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने परमवीर अलबर्ट एक्का की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने माल्यार्पण के बाद कहा कि कांग्रेस जो काम 42 वर्षों में पूरा नहीं कर सकी, उसे नरेंद्र मोदी की सरकार […]

रांची : केंद्र सरकार की ओर से वन रैंक वन पेंशन लागू किये जाने पर भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने परमवीर अलबर्ट एक्का की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने माल्यार्पण के बाद कहा कि कांग्रेस जो काम 42 वर्षों में पूरा नहीं कर सकी, उसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने सवा साल में पूरा कर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों का सम्मान करते हुए अपना वादा पूरा किया. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में वन रैंक वन पेंशन की मांग को टालने का काम किया. महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है. माल्यार्पण करने वालों में नंद किशोर अरोड़ा, केके गुप्ता, संजय सेठ, सुबोध सिंह गुड्डू, कुमार निकेश, वीरेंद्र प्रसाद, संजय जायसवाल, धर्मेंद्र राज समेत कई लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें