18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

युवाओं के कंधे पर महासंपर्क अभियान की सफलता : रवींद्र

रांची : भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मोरचा अध्यक्ष रमाकांत महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह, महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक सह विधायक अशोक भगत, सह संयोजक सह पूर्व विधायक समीर उरांव उपस्थित थे. बैठक को […]

रांची : भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मोरचा अध्यक्ष रमाकांत महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह, महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक सह विधायक अशोक भगत, सह संयोजक सह पूर्व विधायक समीर उरांव उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ राय ने कहा कि युवा मोरचा पार्टी की रीढ़ होता है.
महांसपर्क अभियान की सफलता युवा मोरचा के कंधे पर है. प्रदेश में बने 45 लाख नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के काम को हर हाल में पूरा करना है. मोरचा के सदस्य दुनिया में भारत को स्वभिमानी राष्ट्र बनाने की कल्पना को ध्यान में रख कर काम करें.
मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत महतो ने अतिथियों का किताब देकर स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन पवन साहू और धन्यवाद ज्ञापन उदय सिंह देव ने किया. इस अवसर पर रवि प्रकाश टुन्ना, सुबोध राय, कुलवंत सिंह बंटी, अर्पिता चौधरी, रोहित शारदा, राजीव नाथ शाहदेव, जय गणोश कुल्ला, विजेंद्र शर्मा, संतोष साहू, तुषार विजयवर्गीय, श्याम बाबू, धनंतर पांडेय, धर्मेद्र सिंह, वरुण तिवारी समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें