17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड राय विवि में डिजिटल इंडिया वीक (आवश्यक, विज्ञापन, तसवीर लाइफ में है)

रांची : झारखंड राय विवि में एनएमइआइसीटी के तत्वावधान में आइआइटी बंबई के स्पोकेन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के सहयोग से डिजिटल इंडिया वीक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के वेबकास्ट से हुआ. इसमें उन्होंने डिजिटल इंडिया के महत्व और उपयोग की जानकारी दी. इसके बाद आइआइटी मुंबई […]

रांची : झारखंड राय विवि में एनएमइआइसीटी के तत्वावधान में आइआइटी बंबई के स्पोकेन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के सहयोग से डिजिटल इंडिया वीक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के वेबकास्ट से हुआ. इसमें उन्होंने डिजिटल इंडिया के महत्व और उपयोग की जानकारी दी. इसके बाद आइआइटी मुंबई की मीनाक्षी के सहयोग से स्पोकेन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट की जानकारी दी गयी. इसमें यह बताया गया कि सुदूर जगहों से विद्यार्थी कंप्यूटर बेस्ड नॉलेज प्राप्त कर सकते हैं. इससे पूर्व प्रो लीना श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2015 से झारखंड राय विवि आइआइटी बंबई का रिमोट सेंटर है. नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंसमेंट लर्निंग आइआइटी मद्रास का यह प्रोजेक्ट अगले माह से चालू किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें