रांची. हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस का टीका गुरुवार से छह जुलाई तक दिया जायेगा. यह टीका अंजुमन इसलामिया अस्पताल परिसर कोनका रोड रांची में दिन के दस से शाम पांच बजे तक दिया जायेगा. इसके अलावा जो लोग इफ्तार के बाद यह टीका लेना चाहते हैं, उन्हें इफ्तार के बाद ही दिया जायेगा. यहां रांची के अलावा सिमडेगा व खूंटी के हज यात्री भी टीका ले सकेंगे. टीका के बाद हेल्थ कार्ड भी दिया जायेगा, जिसे लेना आवश्यक है, ताकि इसे अपने जिले के हज व्यवस्थापक के पास जमा किया जा सके. मालूम हो कि सेंट्रल हज कमेटी, मुंबई के निर्देशानुसार हर आजमीने हज का टीकाकरण जरूरी है. इसका प्रमाण पत्र (हेल्थ कार्ड) हज कमेटी ऑफ इंडिया को भेजने के उपरांत ही वीजा निर्गत किया जायेगा. उधर, ईद के बाद से हज प्रशिक्षण शिविर भी शुरू हो जायेगा.
BREAKING NEWS
मेनिनजाइटिस का टीका आज से
रांची. हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस का टीका गुरुवार से छह जुलाई तक दिया जायेगा. यह टीका अंजुमन इसलामिया अस्पताल परिसर कोनका रोड रांची में दिन के दस से शाम पांच बजे तक दिया जायेगा. इसके अलावा जो लोग इफ्तार के बाद यह टीका लेना चाहते हैं, उन्हें इफ्तार के बाद ही दिया जायेगा. यहां रांची […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement