प्रतिनिधि:मेदिनीनगरशहरी जलापूर्ति योजना की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पानी टैक्स वसूलने व बाजार क्षेत्र के चौधराना बाजार में दुकानों का किराया वसूलने के लिए अभियान चलाया जायेगा. यह जानकारी नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार भारती ने दी. उन्होंने बताया कि छह जुलाई से यह अभियान शुरू होगा. जो 18 जुलाई तक चलेगा. अभियान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सदर एसडीओ से कार्यपालक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का मांग की गयी है. श्री भारती ने बताया कि नगर पर्षद के टैक्स दारोगा प्रदीप कुमार मेहता के नेतृत्व में यह अभियान चलेगा. इस दौरान अवैध मोटर व अवैध पानी कनेक्शन की भी जांच की जायेगी. अभियान में नगर पर्षद कार्यालय के सहायक धीरज कुमार,तहसीलदार रविंद्र सिंह, हसनैन खां,गंगासागर राम,पवन कुमार मेहता,अनुसेवक वीरेंद्र राम, पीएचईडी के कनीय अभियंता रणधीर सिंह, पाईपलाईन निरीक्षक छोटेलाल गुप्ता, मिस्त्री लवलेस सिंह शामिल रहेंगे.
BREAKING NEWS
छह से चलेगा टैक्स व किराया वसूली अभियान
प्रतिनिधि:मेदिनीनगरशहरी जलापूर्ति योजना की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पानी टैक्स वसूलने व बाजार क्षेत्र के चौधराना बाजार में दुकानों का किराया वसूलने के लिए अभियान चलाया जायेगा. यह जानकारी नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार भारती ने दी. उन्होंने बताया कि छह जुलाई से यह अभियान शुरू होगा. जो 18 जुलाई तक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement