21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

असफल रहे सांसद-विधायक, लक्ष्य का आधा सदस्य भी नहीं बना सके

कांग्रेस के सदस्यता अभियान में नहीं दिखा उत्साह – 15 जून तक है सदस्यता अभियान का समय, रखा था 10 लाख लक्ष्य, अब तक तीन लाख भी नहीं बने – यूथ कांग्रेस, एनएसयूआइ, महिला मोरचा सहित दूसरे संगठन ने भी अभियान में नहीं दिखायी रुचि रांची : कांग्रेस में सदस्यता अभियान का हाल बुरा है. […]

कांग्रेस के सदस्यता अभियान में नहीं दिखा उत्साह
– 15 जून तक है सदस्यता अभियान का समय, रखा था 10 लाख लक्ष्य, अब तक तीन लाख भी नहीं बने
– यूथ कांग्रेस, एनएसयूआइ, महिला मोरचा सहित दूसरे संगठन ने भी अभियान में नहीं दिखायी रुचि
रांची : कांग्रेस में सदस्यता अभियान का हाल बुरा है. पार्टी ने 10 लाख नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य बनाया था. 15 जून तक नेताओं-जिलाध्यक्षों को सदस्यता अभियान से संबंधित रिपोर्ट जमा करनी है. टारगेट का आधा भी पूरे राज्य में कांग्रेसी मिल कर पूरा नहीं कर सके.
अब तक तीन लाख लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने की सूचना है. सदस्यता अभियान में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों ने केवल औपचारिकता पूरी की. प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने तो अब तक एक भी सदस्य बनाने की रिपोर्ट नहीं सौंपी है.
सांसद प्रदीप बलमुचु, धीरज साहू, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, विधायक आलमगीर आलम, मनोज यादव, पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के भरोसे सदस्यता अभियान चलाया गया है. वहीं कुछ ऐसे भी नेता हैं, जिनकी ओर से सदस्यता अभियान की रिपोर्ट नहीं भेजी गयी है.
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, मन्नान मल्लिक, राजेश रंजन जैसे नेताओं की ओर से एक भी लोगों को सदस्य बनाये जाने की सूचना प्रदेश कांग्रेस को नहीं है. यूथ कांग्रेस, एनएसयूआइ, महिला मोरचा सहित पार्टी के सहयोगी संगठन ने भी सदस्यता अभियान में रुचि नहीं दिखायी.
जिलाध्यक्षों ने जोर लगाया, कोडरमा का प्रदर्शन खराब
सदस्यता अभियान में जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने स्तर पर अभियान चलाया है. पार्टी में नये सदस्य बनाने जाने के मामले में जिलाध्यक्षों का ही योगदान सबसे ज्यादा रहा है. कोडरमा जिला का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. सूचना के मुताबिक कोडरमा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव सदस्यता अभियान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. सदस्यता अभियान में पलामू का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा है.
15 जून तक सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और नेताओं को सदस्यता अभियान से संबंधित रिपोर्ट सौंपनी है. केंद्रीय नेता और प्रदेश नेतृत्व का साफ निर्देश है कि सदस्यता अभियान में बेहतर करने वालों को ही आने वाले दिनों में संगठन में जगह मिलेगी. सदस्यता अभियान को लेकर केंद्रीय नेतृत्व गंभीर है.
कई पदाधिकारियों और नेताओं ने सदस्यता अभियान में रुचि नहीं दिखायी है, यह सही बात है. हम 15 जून तक इंतजार करेंगे. इसके बाद सारी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी जायेगी. आगे का निर्णय नेतृत्व को लेना है. बार-बार निर्देश के बाद भी पार्टी के सहयोगी संगठन ने सदस्यता अभियान को गंभीरता से नहीं लिया है.
– आलोक कुमार दूबे, सदस्यता अभियान प्रभारी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें