18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डॉ श्ैालेश सिन्हा के निधन पर शिक्षा जगत में शोक

रांची. जेएन कॉलेज धुर्वा के मानवशास्त्र विभाग के शिक्षक व कांग्रेस नेता डॉ शैलेश कुमार सिन्हा के निधन पर शिक्षा जगत में भी शोक है. रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, प्रतिकुलपति डॉ एम रजिउद्दीन, सोशल साइंस डीन डॉ करमा उरांव, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा, रांची विवि के डिप्टी […]

रांची. जेएन कॉलेज धुर्वा के मानवशास्त्र विभाग के शिक्षक व कांग्रेस नेता डॉ शैलेश कुमार सिन्हा के निधन पर शिक्षा जगत में भी शोक है. रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, प्रतिकुलपति डॉ एम रजिउद्दीन, सोशल साइंस डीन डॉ करमा उरांव, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा, रांची विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ प्रीतम कुमार, पीजी मानवशास्त्र के प्राध्यापक डॉ अजीत कुमार सहाय ने शोक व्यक्त किया है. फुटाज के अध्यक्ष डॉ बब्बन चौबे, प्रवक्ता डॉ मिथिलेश, बीआइटी मेसरा के डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर ने भी डॉ सिन्हा के निधन पर शोक जताया है. डॉ सिन्हा रांची विवि सिंडिकेट सदस्य भी थे. जेएन कॉलेज धुर्वा में डॉ सिन्हा एक अगस्त 1993 में डेमोस्ट्रेटर बने, जबकि एक अगस्त 2000 में लेक्चरर बने. अब हाल ही में उनकी प्रोन्नति सीनियर लेक्चरर में होनी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें