21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ हड़ताल पर विचार

नयी दिल्ली. सरकार के कारोबार करने को आसान बनाने तथा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को गति देने के लिए विभिन्न श्रम कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ ट्रेड यूनियनंे देश भर में विरोध-प्रदर्शन और हड़ताल पर जाने की योजना बना रही हैं. केंद्रीय ट्रेड यूनियन श्रम कानून को कथित रूप से हल्का करने को […]

नयी दिल्ली. सरकार के कारोबार करने को आसान बनाने तथा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को गति देने के लिए विभिन्न श्रम कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ ट्रेड यूनियनंे देश भर में विरोध-प्रदर्शन और हड़ताल पर जाने की योजना बना रही हैं. केंद्रीय ट्रेड यूनियन श्रम कानून को कथित रूप से हल्का करने को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के बारे में 26 मई को सम्मेलन में निर्णय करेंगी. भारतीय मजदूर संघ के महासचिव ब्रजेश उपाध्याय ने कहा कि हम सरकार के श्रम कानून को हल्का करने के कदम के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने मौजूदा श्रम कानूनों में संशोधन के लिए विधेयक पर चर्चा के दौरान कई कर्मचारी विरोधी संशोधन के खिलाफ आपत्ति जतायी और सरकार को कई पत्र लिखे, लेकिन वे अपना रास्ता बदलने के लिये तैयार नहीं हंै.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें