Advertisement
नक्शों के लिए लगेगा नया सॉफ्टवेयर
रांची: रांची नगर निगम में नक्शा स्वीकृति का कार्य तेजी से हो, इसके लिए जल्द ही सॉफ्टवेयर की खरीदारी की जायेगी. सॉफ्टवेयर खरीदारी के इस प्रस्ताव को 11 अप्रैल को आयोजित निगम बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा. निगम बोर्ड से मंजूरी मिलते ही सॉफ्टवेयर खरीदारी के प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने का कार्य प्रारंभ […]
रांची: रांची नगर निगम में नक्शा स्वीकृति का कार्य तेजी से हो, इसके लिए जल्द ही सॉफ्टवेयर की खरीदारी की जायेगी. सॉफ्टवेयर खरीदारी के इस प्रस्ताव को 11 अप्रैल को आयोजित निगम बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा. निगम बोर्ड से मंजूरी मिलते ही सॉफ्टवेयर खरीदारी के प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. बैठक में शहर में जल संकट से लेकर शहर की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की जायेगी.
सॉफ्टवेयर की खरीदारी से यह फायदा होगा
नगर निगम के द्वारा अगर इस सॉफ्टवेयर की खरीदारी की जाती है, तो इससे मात्र पांच मिनट में ही यह पता चल जायेगा कि निगम में जमा किया गया नक्शा पास होने योग्य है या नहीं. अगर नक्शे को मंजूरी देनी ही है, तो उसे किस स्थिति में मंजूरी दी जायेगी, यह भी सॉफ्टवेयर ही बतायेगा. सॉफ्टवेयर के लगाये जाने से नक्शा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लग जायेगी. वर्तमान में नक्शा स्वीकृति के इस सॉफ्टवेयर का उपयोग देश भर के 50 नगर निगम में किया जा रहा है.
भ्रष्टाचार की शिकायत पर सरकार ने लगायी थी
रोक नगर निगम में नक्शा स्वीकृति के कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत पर राज्य सरकार ने 13 जनवरी को नगर निगम से नक्शा स्वीकृति पर रोक लगा दी थी. नगर विकास मंत्री ने विभाग व निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि नक्शा का निष्पादन पारदर्शी तरीके से हो. अगर इसमें तकनीक की मदद भी लेनी पड़े, तो सॉफ्टवेयर के माध्यम से नक्शे को स्वीकृत किया जाये.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement