29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के करीब है भाजपा

रांची : भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के करीब पहुंच चुकी है. भाजपा नेताओं के अनुसार अब तक देश में भाजपा से 8.30 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं. सबसे बड़ी पार्टी बनने से भाजपा महज 37 लाख पीछे है. विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकार्ड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना […]

रांची : भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के करीब पहुंच चुकी है. भाजपा नेताओं के अनुसार अब तक देश में भाजपा से 8.30 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं. सबसे बड़ी पार्टी बनने से भाजपा महज 37 लाख पीछे है. विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकार्ड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का है.
इस पार्टी के सदस्यों की संख्या 8.67 करोड़ है. हालांकि भाजपा ने इस बार देश में 10 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इसको लेकर प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर अभियान चलाये जा रहे हैं. सदस्यता अभियान समाप्त होने में मात्र तीन दिन शेष बचे. 31 मार्च को सदस्यता अभियान समाप्त हो रही है. इसके बाद सदस्यों की स्क्रूटनी की जायेगी. इसके बाद वास्तविक सदस्यों के आंकड़े जारी किये जायेंगे.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्य भी पार्टी के सदस्यता अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने पर टीम के सदस्य इसकी जांच करेंगे. इधर प्रदेश भाजपा निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है.
झारखंड में 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था. अब तक पार्टी 50 प्रतिशत के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पायी है. झारखंड में चुनाव होने की वजह से एक फरवरी से विधिवत सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी थी. अगले तीन दिनों के अंदर पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है. 100 लोगों को पार्टी से जोड़ने वाले व्यक्ति को सक्रिय सदस्य की मान्यता प्रदान की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें