21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जूनियर्स को दें अधिकार

रांची : रांची नगर निगम की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने सुझाव दिये हैं. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने निगम के नये सीइओ प्रशांत कुमार को निगम का बेहतर संचालन करने के लिए टिप्स दिये हैं. श्री कुमार को सीइओ की शक्तियां कनीय अधिकारियों को हस्तांतरित करने का […]

रांची : रांची नगर निगम की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने सुझाव दिये हैं. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने निगम के नये सीइओ प्रशांत कुमार को निगम का बेहतर संचालन करने के लिए टिप्स दिये हैं.
श्री कुमार को सीइओ की शक्तियां कनीय अधिकारियों को हस्तांतरित करने का सुझाव दिया गया है. वर्तमान में निगम के सीइओ के पास ही सभी प्रकार के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार हैं. सफाइकर्मियों को मानदेय देने से लेकर नक्शों की स्वीकृति तक की शक्ति सीइओ के ही पास है. जबकि, निगम में राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की पदस्थापना की गयी है. उन अधिकारियों को वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार नहीं दिये गये हैं.
नगर विकास सचिव द्वारा सीइओ को कुछ खास मामलों को छोड़ कर शेष सभी तरह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार राज्य प्रशासनिक सेवा के अन्य अफसरों को देने को कहा गया है. सीइओ को कार्यो की मॉनीटरिंग करने और योजनाएं तैयार करने पर ही खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें