23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा के साथ आयें, देश बनायें

बूथ चलो अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री सीपी सिंह ने कहा रांची : नगर विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक सीपी सिंह ने लोगों से भाजपा के साथ आने और देश बनाने का आह्वान किया है. श्री सिंह ने रविवार को सुखनगर मंडल के बूथ संख्या 61 और 62 से बूथ चलो अभियान की शुरुआत […]

बूथ चलो अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री सीपी सिंह ने कहा
रांची : नगर विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक सीपी सिंह ने लोगों से भाजपा के साथ आने और देश बनाने का आह्वान किया है. श्री सिंह ने रविवार को सुखनगर मंडल के बूथ संख्या 61 और 62 से बूथ चलो अभियान की शुरुआत की.
यहीं से ऑन लाइन सदस्य बनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ. श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है, उससे लोगों में इस दल से जुड़ने का स्वाभाविक रुझान दिख रहा है. इस बार मोबाइल से ऑन लाइन सदस्यता भी की जा रही है. हरेक बूथ पर 200 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना देश हित में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का लक्ष्य रखा है. इसमें सबका योगदान जरूरी है.
महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि महानगर के सभी 902 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाने का काम शुरू हो गया है. महानगर में ऐतिहासिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर सह सदस्यता प्रभारी मुकेश सिंह, संजय जायसवाल, सुवेश पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, रिंकू शाहदेव, ब्रजेश पांडेय, निलाभ कुमार, राजेश कुमार, गोपाल कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
इधर, लोअर बाजार मंडल ने अलबर्ट एक्का चौक पर शिविर लगा कर सैकड़ों लोगों को भाजपा से जोड़ा. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद मौजूद थे. कोकर मंडल में भी सदस्यता अभियान चलाया गया. बूथ संख्या 349 में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने इसकी शुरुआत की. मौके पर प्रदीप सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, रतन अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें