वरीय संवाददाता, रांचीस्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को बुंडू में युवा संकल्प दिवस और रन फॉर झारखंड का आयोजन किया जायेगा. इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक कमल किशोर भगत, विधायक विकास कुमार मुंडा हिस्सा लेंगे. दौड़ का आयोजन हिप-हिप हुर्रे क्लब की ओर से किया गया है. इस क्लब का गठन मैजिक बस, गूंज परिवार, रीति चैरिटेबल फाउंडेशन एवं झारखंड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन ने मिल कर किया है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो और वाइचुंग भुटिया इसके मेंटर हैं. इस दौड़ में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी कॉलेजों, शिक्षण संस्थान, खेल संस्थानों के हजारों युवा हिस्सा लेंगे. दौड़ पांचपरगना महाविद्यालय से शुरू होकर हरिजन स्कूल मैदान में समाप्त होगा. यहां पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. दौड़ के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति ने कहा कि यह दौड़ बदलाव की एक पहल है. इसमें विशेष कर युवाओं को अपनी अहम भूमिका निभानी है. युवा हमेशा से परिवर्तन के प्रतीक रहे हैं. यह जानकारी झारखंड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के महासचिव पी विजय कुमार ने दी.
BREAKING NEWS
युवा संकल्प दिवस व रन फॉर झारखंड आज बुंडू में
वरीय संवाददाता, रांचीस्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को बुंडू में युवा संकल्प दिवस और रन फॉर झारखंड का आयोजन किया जायेगा. इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक कमल किशोर भगत, विधायक विकास कुमार मुंडा हिस्सा लेंगे. दौड़ का आयोजन हिप-हिप हुर्रे क्लब की ओर से किया […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement