21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राय पंचायत में चला नशा उन्मूलन अभियान…ओके

फोटो 1 -अभियान में शामिल महिलाएंडकरा. खलारी प्रखंड के राय पंचायत में मंगलवार को महिलाओं ने नशा उन्मूलन अभियान चलाया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पांच सौ से अधिक महिलाएं राय पंचायत भवन में इकट्ठा हुई. इसके बाद महिलाएं ग्रुप बनाकर विभिन्न मुहल्लों में गयी और शराब बनाने का बरतन जब्त कर उसे नष्ट कर […]

फोटो 1 -अभियान में शामिल महिलाएंडकरा. खलारी प्रखंड के राय पंचायत में मंगलवार को महिलाओं ने नशा उन्मूलन अभियान चलाया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पांच सौ से अधिक महिलाएं राय पंचायत भवन में इकट्ठा हुई. इसके बाद महिलाएं ग्रुप बनाकर विभिन्न मुहल्लों में गयी और शराब बनाने का बरतन जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. वहीं तैयार शराब को सड़क पर बहा दिया. राय बस्ती, राय बजार, डोंगर, दरहाटांड, शांतिनगर, नीमटोला, ठाकुरटोला, चुना भट्ठा समेत कई जगहों पर नशा उन्मूलन अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया. अभियान में मुखिया सावित्री देवी, मंजू देवी, कमिला देवी, समुद्री देवी, कौशल्या देवी, गीता देवी, चरकी देवी, बिंदू देवी, अनिता देवी, बुधनी देवी, सुमित्रा देवी, उमा देवी, चंदवा देवी, पनवा देवी, ललिता देवी, आशा देवी, गुंजर देवी, हेमंती देवी, आलो देवी, पूनम कुमारी, सविता कुमारी, मालती कुमारी आदि समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल र्हुं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें