18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

युवतियों के साथ मारपीट

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के नेताजी नगर में शनिवार की रात लगभग 11 बजे तीन- चार युवक दो लड़कियों को लेकर पहुंचे. वहां लड़की से गलत करने का प्रयास किया गया. जब लड़कियों ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने दोनों लड़कियों की पिटाई शुरू कर दी. यह देख स्थानीय लोगों ने घटना […]

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के नेताजी नगर में शनिवार की रात लगभग 11 बजे तीन- चार युवक दो लड़कियों को लेकर पहुंचे. वहां लड़की से गलत करने का प्रयास किया गया. जब लड़कियों ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने दोनों लड़कियों की पिटाई शुरू कर दी. यह देख स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध किया.
तब युवक वहां से दोनों लड़कियों को अपने साथ लेकर निकल गये. स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी लोअर बाजार पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां खुद न जाकर एक मुखबिर को भेज दिया. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें