23 अगस्त को रांची के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

बल्ब (image: canva)

रांची में 23 अगस्त को कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. अलग-अलग फीडरों में काम के चलते यह कटौती की जाएगी. अपने क्षेत्र की बिजली कटौती का समय जानने के लिए पूरी लिस्ट देखें.

विज्ञापन

Ranchi Power Cut 23 August: रांची के कई इलाकों में 23 अगस्त को कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी. अलग-अलग फीडरों में काम होने के कारण बिजली कटौती की जाएगी. इससे कई क्षेत्रों के लोगों को परेशानी हो सकती है. नीचे देखें किस इलाके में किस समय बिजली बंद रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विकास फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे विकास, रुढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक, नया टोली सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

चंदवे फीडर: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस दौरान बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी इलाके प्रभावित रहेंगे.

कुच्चू फीडर: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कुच्चू कामता, हँडेबिली, गुंजा, सगा टोली और जया बेड़ा इलाके प्रभावित होंगे.

चाय बगान फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. पिपरा बंडा, लुपुंगा, पतराकोचा और चाय बगान क्षेत्र में इसका असर रहेगा.

पिस्का फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पिस्का, बनखेता, पिस्का पंडरा, इच्छादाग पंडरा, हलबादी, उरवा और इचादांग इलाके प्रभावित होंगे.

सांडी फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. भूसुर, डटमा, चाडू, सहेदा, जसपुर, महुआ टुंगरी और आगर टोली क्षेत्र प्रभावित रहेंगे.

गोंदलीपोखर, प्लांडू व रामपुर फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके, टूटकी, बंता, पतराहातु, बंसिया, झावरी, सिंहपुर, कुटरू, हलमाद और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

अनगड़ा फीडर: सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. हेसल, बाह्य फल एंट्री गेट के आसपास के इलाके सहित अन्य संबंधित क्षेत्र प्रभावित होंगे.

चडरी सब-स्टेशन: सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. द्वारिका हॉस्पिटल और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola