सुंदरी तिर्की के पक्ष में की सभाअनगड़ा : पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के क्रियान्वित योजनाओं का श्रेय भाजपा लेने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए सैकड़ों योजनाएं क्रियान्वित करायी. भाजपा ने लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखा कर केंद्र में सत्ता हासिल किया, लेकिन अभी देश के लोगों के अच्छे दिन नहीं आये हैं. भाजपा लोगों को भी झूठे सपने दिखा कर ठगने का प्रयास कर रही है़ श्रीमती मुंशी शुक्रवार को चिलदाग में खिजरी प्रत्याशी सुंदरी तिर्की के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सभा में पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा लोगों को तरह तरह का सब्जबाग दिखाकर गुमराह करने का काम कर रही है़ सभा को प्रत्याशी सुंदरी तिर्की, अशोक मिश्रा, अनिल बैध, राजेंद्र मुंडा, मुकेश नाथ शाहदेव, विजय टोप्पो, कलारेट एक्का, उमेरा खातून, दुबराज मुंडा, सौभाग्य मुंडा, दुर्गा नायक, मुमताज खान, सौभाग्य मुंडा, शफीक अंसारी, सचिन नायक, रजाक अंसारी आदि ने भी संबोधित किया़
BREAKING NEWS
कांग्रेस की योजनाओं का श्रेय ले रही भाजपा : दीपदास मुंशी
सुंदरी तिर्की के पक्ष में की सभाअनगड़ा : पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के क्रियान्वित योजनाओं का श्रेय भाजपा लेने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए सैकड़ों योजनाएं क्रियान्वित करायी. भाजपा ने लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखा कर केंद्र में सत्ता […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement