रूस निर्मित है टीयू-134 विमान74 यात्री और सात क्रू मेंबर थे सवारतापमान-52 डिग्रीमॉस्को. साइबेरिया में मंगलवार को शून्य से 52 डिग्री कम तापमान में यात्रियों को विमान से उतर कर उसे धक्का लगाना पड़ा, क्योंकि ठंड के कारण विमान की चेसिस जम गयी थी. एक यात्री ने यू-ट्यूब पर इसका वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मोटे कोट पहने यात्री विमान के पंख पर हाथ रखे हैं और ‘चलते हैं’ चिल्ला रहे हैं. इगारका में बर्फ से ढके रन-वे पर कुछ यात्रियों ने टुपोलेव विमान को कई मीटर तक धक्का दिया. यह स्थान आर्कटिक सर्किल से बाहर है. पश्चिम साइबेरिया में परिवहन विभाग घटना की जांच कर रहा है.क्यों आयी यह नौबतत्रकम तापमान के कारण चेसिस ब्रेक प्रणाली जम गयीत्रट्रक विमान को टैक्सी-वे तक ले जाने में विफल रहात्रयात्रियों ने विमान को धक्का देकर टैक्सी-वे तक पहुंचायात्रसोशल मीडिया में यात्रियों की खूब प्रशंसा हो रही हैएक अखबार ने लिखादैनिक अखबार कोमसोमोलस्कया प्रवदा ने कहा, ‘साइबेरिया के लोग इतने मजबूत होते हैं कि उनके लिए विमान को धक्का देना आसान है.’
यात्रियों ने विमान को लगाया धक्का
रूस निर्मित है टीयू-134 विमान74 यात्री और सात क्रू मेंबर थे सवारतापमान-52 डिग्रीमॉस्को. साइबेरिया में मंगलवार को शून्य से 52 डिग्री कम तापमान में यात्रियों को विमान से उतर कर उसे धक्का लगाना पड़ा, क्योंकि ठंड के कारण विमान की चेसिस जम गयी थी. एक यात्री ने यू-ट्यूब पर इसका वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मोटे […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement