रांची. डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल लालपुर में मंगलवार को चिन्मय गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 115 बच्चों ने भाग लिया. चार ग्रुप में बंटे इन बच्चों में से 22 बच्चों को चयनित किया गया. चयनित बच्चों को 14 दिसंबर को चिन्मय मिशन परिसर में ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मांगला वागला, सुजाता मजूमदार, केएन मिश्रा, धीरज कुमार, शिव शंकर व किरण देवी महतो उपस्थित थे. ये बच्चे हुए चयनित : ग्रुप ए के लिए अस्कंद कुमारी, प्रियंका कुमारी, तापस देव, अंकित कुमार, देव कुमार शर्मा, कुमकुम व खुशी सिंह. ग्रुप बी में अमृता मंडल, दीपक साहू, सुब्रतो घोष, विदिशा राज, प्रियंका कुमारी, तरुण कुमार व सानिया भारती. ग्रुप सी में अपूर्वा सिंह, समृद्धि, रानी मायावती व रिया निशी लकड़ा. ग्रुप डी में सुप्रिया मित्रा, ऐश्वरी देव, श्रृष्टि व हिमांशु कुमार का किया गया चयन.
BREAKING NEWS
डीएवी नंदराज में गीता पाठ प्रतियोगिता
रांची. डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल लालपुर में मंगलवार को चिन्मय गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 115 बच्चों ने भाग लिया. चार ग्रुप में बंटे इन बच्चों में से 22 बच्चों को चयनित किया गया. चयनित बच्चों को 14 दिसंबर को चिन्मय मिशन परिसर में ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement