फोटो सिटी में 20 मांडर नाम से सेव हैमांडर में की चुनावी सभामांडर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस ने गुरुवार को मांडर के सोसई आश्रम स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया़ उन्होंने कहा: झारखंड को देश का सबसे अव्वल राज्य बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनायें. श्री फर्नांडीस ने कहा: झारखंड में संपत्ति बहुत है, जिसका लाभ सभी को मिलना चाहिए, लेकिन यहां पूंजीपति मलाई खा रहे हैं. ऑस्कर ने भारत की आर्थिक प्रगति व झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका का भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि अब हम हमें झारखंड को सबसे आगे ले जाना है. उन्होंने मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र भगत को जीत दिलाने का आ ान किया. सभा में रांची जिला ग्रामीण कांगे्रस कमेटी की अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि लोक सभा चुनाव में जनता भाजपा के झांसे में आकर धोखा खा चुकी है, लेकिन अब हमें धोखा नहीं खाना है. पार्टी प्रत्याशी रवींद्र भगत ने भी सभा को संबोधित किया. मौके पर अफसर शाह, शिशिर लकड़ा, मो मोजीबुल्लाह, शमीम अख्तर आजाद, मुसलिम अंसारी, अली अंसारी, पूरन भगत, झिरगू टाना भगत व अफरोज अंसारी आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
पूंजीपति मलाई खा रहे हैं: फनांर्डीस
फोटो सिटी में 20 मांडर नाम से सेव हैमांडर में की चुनावी सभामांडर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस ने गुरुवार को मांडर के सोसई आश्रम स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया़ उन्होंने कहा: झारखंड को देश का सबसे अव्वल राज्य बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनायें. श्री फर्नांडीस ने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement