21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य के पिछड़ेपन के लिए भाजपा दोषी : सुबोधकांत

कांके, खिजरी और रांची विस के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठकवरीय संवाददाता, रांचीपूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखंड के पिछड़ेपन के लिए भाजपा दोषी है. 14 वर्षों में अधिकतर समय सत्ता में भाजपा और उसके सहयोगी दल ही रहे. राज्य में भाजपा ने लूट की संस्कृति पैदा कर दी […]

कांके, खिजरी और रांची विस के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठकवरीय संवाददाता, रांचीपूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखंड के पिछड़ेपन के लिए भाजपा दोषी है. 14 वर्षों में अधिकतर समय सत्ता में भाजपा और उसके सहयोगी दल ही रहे. राज्य में भाजपा ने लूट की संस्कृति पैदा कर दी है. इस वजह से राज्य का हाल खस्ता है. झारखंड को विनाश के रास्ते पर ले जाने से रोकने के लिए भाजपा को सत्ता से दूर रखना जरूरी है. वह खिजरी, कांके और रांची विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उक्त बातें धुर्वा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में डटे रहें. श्री सहाय ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलनेवाली पार्टी है. राजनीतिक लाभ के लिए झूठे वायदे और आश्वासन की संस्कृति पार्टी में नहीं है. मौके पर कांके के प्रत्याशी सुरेश बैठा ने कहा कि झूठे वायदों के सहारे चुनाव जीतनेवाली भाजपा के जन प्रतिनिधि विकास का काम नहीं करते हैं. इसी वजह से कांके क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया. जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला. रांची विधानसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे देश में झारखंड के पिछड़ेपन और भ्रष्टाचार की चर्चा होती है, जिसके लिए भाजपा जिम्मेवार है. बैठक में पूर्व मेयर रमा खलखो, दीपक लाल, दिनेश प्रसाद साहू, रविचंद कपूर, रीता चौधरी, अनिल वैद्य, एनुल हक अंसारी, राजन सिंह, राजेश सिंह, विनोद महतो, राजन वर्मा, ज्योति लकड़ा, मो शाहिद, राजू राम, टिंकू वर्मा, सतीश पंडा और अन्य शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें