नामकुम. खिजरी विधानसभा सीट से सुंदरी तिर्की को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने का कई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है. विरोध में नामकुम के वार्ड 49 के कांगे्रस कार्यकर्ताओ ने बुधवार को नामकुम बाजार चौक में पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओंे ने आरोप लगाया कि सुबोधकांत सहाय ने स्वार्थ के लिए छह माह पहले दूसरी पार्टी से कांग्रेस में आयी सुंदरी तिर्की को प्रत्याशी बनवा दिया है, जबकि खिजरी सीट के लिए यहां कई ऐसे दावेदार हैं, जो वर्षों से कांग्रेस का झंडा ढो रहे हैं. पुतला दहन के मौके पर संतोष तिग्गा, अनिल गोप, आकाश सांगा, सुनील मुंडा, भूषण महतो, राजेश तिर्की, बसंत सांगा व राजेश सांगा सहित अन्य मौजूद थे.
BREAKING NEWS
नामकुम में फूंका सुबोधकांत का पुतला
नामकुम. खिजरी विधानसभा सीट से सुंदरी तिर्की को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने का कई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है. विरोध में नामकुम के वार्ड 49 के कांगे्रस कार्यकर्ताओ ने बुधवार को नामकुम बाजार चौक में पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओंे ने आरोप लगाया कि सुबोधकांत सहाय ने स्वार्थ के लिए […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement