21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बारीडीह गांव में चलाया नशामुक्ति अभियान

फोटो : अभियान में शामिल महिलाएं शराब बनाने के बरतन तोड़ दियेसिकिदिरी. ओरमांझी प्रखंड के बारीडीह पंचायत में बुधवार को मुखिया मानकी रेखा देवी के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने रैली निकाली और लोगों को हडि़या दारू से दूर रहने की सलाह दी. इस क्रम में महिलाओं ने कई घरों […]

फोटो : अभियान में शामिल महिलाएं शराब बनाने के बरतन तोड़ दियेसिकिदिरी. ओरमांझी प्रखंड के बारीडीह पंचायत में बुधवार को मुखिया मानकी रेखा देवी के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने रैली निकाली और लोगों को हडि़या दारू से दूर रहने की सलाह दी. इस क्रम में महिलाओं ने कई घरों में घुस कर हडि़या बनाने के बरतन को नष्ट कर दिया. रैली में बारीडीह व आनंदी गांव की महिलाएं शामिल थीं. रैली में मुख्य रूप से उपमुखिया गणेश प्रसाद साहू, सुषमा देवी, उर्मिला देवी, विनीता देवी, रीता देवी, कौशल्या देवी, मोनिका देवी, मंजू देवी, डूमन देवी, कलावती देवी, शांति देवी, फुलो देवी, रेशमी देवी, शारदा प्रसाद, रामकुमार पाहन, मीना देवी, सोमवारी देवी, मंजू देवी, वीणा देवी, शंकुतला देवी, दसमी देवी, उगनी देवी व कुंवारी देवी सहित अन्य शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें