21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विश्व में रोमन कैथोलिक मसीहियों की संख्या 1,23 करोड़: रिपोर्ट

वेटिकन की फिडेस न्यूज एजेंसी ने जारी किया चर्च बुक ऑफ स्टेटिस्टिक्स (2014) वैश्विक आबादी में हिस्सेदारी 0.01 फीसदी घटी, पर एक वर्ष में 1.50 करोड़ का इजाफावैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 17.49 फीसदी संवाददाता, रांचीचर्च बुक ऑफ स्टेटिस्टिक्स (2014) ने रोमन कैथोलिक चर्च के नवीनतम वैश्विक आंकड़े जारी किये हैं़ इसमें चर्च के सदस्य, चर्च […]

वेटिकन की फिडेस न्यूज एजेंसी ने जारी किया चर्च बुक ऑफ स्टेटिस्टिक्स (2014) वैश्विक आबादी में हिस्सेदारी 0.01 फीसदी घटी, पर एक वर्ष में 1.50 करोड़ का इजाफावैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 17.49 फीसदी संवाददाता, रांचीचर्च बुक ऑफ स्टेटिस्टिक्स (2014) ने रोमन कैथोलिक चर्च के नवीनतम वैश्विक आंकड़े जारी किये हैं़ इसमें चर्च के सदस्य, चर्च के ढांचे, स्वास्थ्य व शिक्षा सेवा से जुड़े आंकड़े दिये गये हैं़ वेटिकन की न्यूज एजेंसी फिडेस न्यूज ने शनिवार को ये आंकड़े जारी किये. इसके अनुसार विश्व में रोमन कैथोलिक मसीहियों की संख्या 1,22,86,21,000 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,50,30,000 अधिक है. एशिया में यह वृद्धि 24,03,000, अमेरिका में 65,09,000, यूरोप में 11,22,000, अफ्रीका में 49,20,000 और ओशेनिया में 76,000 है. एशिया में यह वृद्धि 0.01 और अमेरिका में 0़12 फीसदी रही, जबकि यूरोप में यह 0.01 और ओशेनिया में 0.02 फीसदी घटी है. अफ्रीका में यह आंकड़ा स्थिर रहा. पर वैश्विक स्तर पर उनकी हिस्सेदारी 0.01 फीसदी घट कर 17.49 फीसदी रह गयी है़पुरुष धर्मसमाजियों की संख्या 4.14 लाख पुरुष धर्मसमाजियों की कुल संख्या 895 बढ़ कर 4,14,313 हुई है. पर यूरोप में उनकी संख्या 1375, अमेरिका में 90 और ओशेनिया में 80 घट गयी़ एशिया में उनकी संख्या 1364 और अफ्रीका में 1076 बढ़ी है. डायसिन पुरोहितों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 1,215 बढ़कर 2,79,561 हो गयी है़ एशिया में इनकी संख्या में 596, अफ्रीका में 907 व अमेरिका में 387 बढ़ी है. वहीं यूरोप मेें उनकी संख्या 633 व ओशेनिया में 42 घटी है़ रिलीजियस प्रीस्ट की संख्या 320 घट कर 1,34,752 रह गयी है़ यद्यपि एशिया में 768 व अफ्रीका में 169 की वृद्धि हुई है. अमेरिका में 477, यूरोप में 742 व ओशेनिया में 38 की कमी आयी है. स्थायी डिकनों की संख्या 42,104, स्थायी डायसिसन डिकनों की संख्या 41,566 व रिलीजियस स्थायी डिकनों की संख्या 538 है़ नॉन रिलीजियस प्रीस्ट की संख्या 55,314 हो गयी है़ पिछले वर्ष की तुलना में इसमें एशिया में 138, अफ्रीका में 53, यूरोप में 137 व ओशेनिया में 81 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अमेरिका में यह 180 घटी है़महिला धर्मसमाजियों की संख्या घटी महिला धर्मसमाजियों की कुल संख्या में 10, 677 की कमी आयी है. अब उनकी संख्या 7,02,529 है़ एशिया में 2,167 और अफ्रीका में 727 का इजाफा हुआ पर अमेरिका में 4,288, यूरोप में 9,051 और ओशेनिया में 232 की कमी हुई है. लोकधर्मी मिशनरियों की संख्या 3,62,488 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19,234 कम है़ 5,167 अस्पताल , 648 कुष्ठ केंद्र, 15,699 वृद्धाश्रमशिक्षा के क्षेत्र में रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा 71,188 किंडरगार्डेन स्कूल चलाये जा रहे हैं, जिनमें 67,28,670 बच्चे पढ़ रहे हैं़ इसके 95,247 प्राइमरी स्कूलों में 3,22,99,669 और 43,783 सेकेंडरी स्कूलों में 1,88,69,237 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं़ चर्च हाई स्कूल जानेवाले 23,81,337 व विश्वविद्यालय के 31,03,072 विद्यार्थी हैं. इसके अतिरिक्त 5,167 अस्पताल , 648 कुष्ठ केंद्र, 15, 699 बेसहारा व वृद्धों के आश्रम, 10,124 अनाथालय, 11,596 पालनाघर, 14,744 विवाह परामर्श केंद्र, 3,663 पुनर्वास केंद्र और अन्य तरह के 36,389 संस्थान चलाये जा रहे हैं़ देश में विश्वासियों की संख्या 1.88 लाख कांफ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स ऑफ इंडिया (सीसीबीआइ) के आंकड़ों के अनुसार भारत में रोमन कैथोलिक मसीहियों की संख्या 1,87,53,000 है. पुरोहितों की संख्या 25,452, डायसिसन पुरोहितों की संख्या 13,934, रिलीजियस प्रीस्ट की संख्या 11,518 व डिकनों की संख्या 22 है. इसके द्वारा 8,124 किंडरगार्डेन, 10,557 प्राइमरी व 5,831 सेकेंडरी स्कूल चलाये जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त 779 अस्पताल, 2,509 डिस्पेंसरी, 220 कुष्ठ केंद्र, 2,333 अनाथालय व 1,063 वृद्धाश्रम/ नि:शक्तों के केंद्र भी संचालित किये जा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें