फोटो—कौशिकलाइफ रिपोर्टर @ रांचीरांची जिला चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति बिहार क्लब के तत्वावधान में शनिवार को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया. भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गयी. आचार्य सत्यनारायण पाठक ने पूजा संपन्न कराया. यजमान के रूप में संजय सिन्हा, गोपाल, अभिषेक सहाय, डॉ राजेश कुमार लाल, ज्योति बख्सी आदि मौजूद थे. पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय भी पूजा स्थल पर पहुंचे और आरती में शामिल हुए. संध्या सात बजे महाआरती की गयी, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. डॉ अजीत सहाय ने कहा कि बिहार क्लब में वर्ष 1928 से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जा रहा है. भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि-विधान से की जाती है. रविवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. संध्या चार बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो शहीद चौक होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगी. राजधानी के सभी क्लब की प्रतिमा बिहार क्लब पहुंचेगी एवं सभी प्रतिमाएं विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होगी. मौके पर ए श्रीवास्तव, दीलिप ततरवे, रामधन बर्मन, हरिशंकर प्रसाद, विजय सहाय, राजन वर्मा एवं राजीव रंजन शर्मा मौजूद थे.
BREAKING NEWS
रांची जिला चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति बिहार क्लब
फोटो—कौशिकलाइफ रिपोर्टर @ रांचीरांची जिला चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति बिहार क्लब के तत्वावधान में शनिवार को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया. भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गयी. आचार्य सत्यनारायण पाठक ने पूजा संपन्न कराया. यजमान के रूप में संजय सिन्हा, गोपाल, अभिषेक सहाय, डॉ राजेश कुमार लाल, ज्योति […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement